लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी से मिलने के लिए नीतीश को लालू का लेना पड़ा सहारा, आरसीपी ने ललन सिंह को गड्ढा करार दिया, जानें अमित शाह पर क्या बोले

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2022 18:00 IST

कोरोना काल से लेकर अर्थव्यवस्था तक भारत को बेहतर बनाने में केंद्र सरकार और उनके प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई और आज विश्व में अर्थव्यवस्था के दृष्टि से भारत पांचवें स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ललन सिंह की तुलना समुद्र और गड्ढे से कर दी।नीतीश कुमार के दिल्‍ली दौरे पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि इन्‍हें अब बिहार की चिंता नहीं है। महागठबंधन की सरकार आई है, लोग खुद को असुरक्षि‍त महसूस कर रहे हैं।

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ललन सिंह की तुलना समुद्र और गड्ढे से कर दी। अमित शाह को उन्होंने समुद्र बता दिया तो ललन सिंह को गड्ढा करार दिया।

आरसीपी ने बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय योजनाओं का जमकर बखिया उधेडी और केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर अर्थव्यवस्था तक भारत को बेहतर बनाने में केंद्र सरकार और उनके प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई और आज विश्व में अर्थव्यवस्था के दृष्टि से भारत पांचवें स्थान पर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्‍ली दौरे पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि इन्‍हें अब बिहार की चिंता नहीं है। बिहार की स्थिति क्‍या से क्‍या हो गई है, यह सभी देख रहे हैं। जब से महागठबंधन की सरकार आई है, लोग खुद को असुरक्षि‍त महसूस कर रहे हैं। सरेआम हत्‍या हो रही है। थाने में डीएसपी को धमकाया जाता है।

इनकी जीरो टोलरेंस की बात खोखली है। जब नीति आयोग की बैठक होती है तब मुख्यमंत्री शामिल नहीं होते, ले‍किन पीएम बनने की बात होती है तो दो-दो बार दिल्‍ली हो आए। जब तत्‍कालीन पीएम वीपी सिंह ने ताउ जी (चौधरी देवीलाल) को बर्खास्‍त कर दिया था, तब नीतीश जी ने न तो इस्‍तीफा दिया और न कुछ बोला, आज वे उनकी प्र‍तिमा पर माल्‍यार्पण करने जाते हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले बिहार को देखिए, उसके बाद देश की सोचिएगा। सोनिया गांधी से मुलाकात पर भी उन्‍होंने चुटकी ली और कहा कि अकेले जब अप्‍वाइंटमेंट नहीं मिला तो लालू प्रसाद को साथ ले जाना पड़ा।

विपक्षी एकता को मजबूत करने में वे बिल्‍कुल कामयाब नहीं होंगे क्‍योंकि उनपर भरोसा नहीं रहा। यूपी के फूलपुर लोकसभा से मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिले में पटेल समाज के लोग हैं, पहले वहां से जीतकर दिखाएं उसके अलावा झारखंड, उड़ीसा राजस्थान में भी पटेल समाज के लोग हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाअमित शाहRajiv Ranjan Singhनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप