लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2019 15:54 IST

इससे पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग करती रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग को मुद्दा बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने दिल्ली की एक रैली में कहा- दिल्ली को मिले पूर्ण राज्य का दर्ज इससे पहले आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कहती रही है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की है। दिल्ली के बदरपुर में कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने ये मांग रखी। बदरपुर में जेडीयू दिल्ली प्रदेश कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बुधवार को नीतीश ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज दिया जाना चाहिए। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का ये  बयान अहम माना जा रहा है।

नीतीश कुमार ने कहा, 'हमारी पार्टी हमेशा से इस बात की समर्थक रही है कि दिल्ली का पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। हम दिल्ली के लिए वैसे ही पूर्ण राज्य का दर्जा चाहते हैं जैसे हम बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग करते हैं।'

इससे पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग करती रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग को मुद्दा बनाया था।

गौरतलब है कि जेडीयू दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। पार्टी की नजर दिल्ली में पूर्वांचल और बिहार के लोगों के वोटों पर है ताकि यहां अपनी दावेदारी मजबूत कर सके। साल 2015 में भी पार्टी ने कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि वे इस साल बड़े स्तर पर चुनाव लड़ेंगे। 

टॅग्स :नीतीश कुमारदिल्लीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए