लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार का रामचरित मानस विवाद पर बयान, कहा- धर्म के मामले में किसी को भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए

By शिवेंद्र राय | Updated: January 17, 2023 15:25 IST

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद ने छात्रों के एक कार्यक्रम के दौरान रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाली किताब बताया था। बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि रामचरित मानस में निचली जाति के लोगों को शिक्षा नहीं प्रदान करने की बात कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरामचरित मानस पर बिहार के शिक्षामंत्री ने की थी विवादित टिप्पणीनीतीश कुमार ने कहा- हम मंत्री को अपना बयान वापस लेने के लिए बोल चुके हैंधर्म के मामले में किसी को भी किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए - नीतीश कुमार

पटना: बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर प्रसाद द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान के बाद विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान का भी आ गया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि धर्म के मामले में किसी को भी किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री ने भी साफ किया है। हम मंत्री को अपना बयान वापस लेने के लिए बोल चुके हैं, अब हम उसके आगे क्या कहें? नीतीश कुमार ने राजद नेता और कैबिनेट में मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद के बयान के बाद गठबंधन में आने वाली दरार की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि गठबंधन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है।

बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद ने छात्रों के एक कार्यक्रम के दौरान रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाली किताब बताया था। बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि रामचरित मानस में निचली जाति के लोगों को शिक्षा नहीं प्रदान करने की बात कही गई है। इसके साथ ही चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा था कि रामचरित मानस में  निचली जाति के लोगों को कई तरह की गालियां भी दी गई हैं।

बिहार के शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद ही राज्य की सियासत में भूचाल आ गया और भाजपा ने महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। चंद्रशेखर प्रसाद के बयान से जदयू नेता भी असहज नजर आए और गठबंधन में दरार की खबरें भी आने लगीं। हालांकि तमाम बयानबाजी और सियासी सरगर्मी के बाद भी चंद्रशेखर प्रसाद अपना बयान वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुए।

कांग्रेस से जुड़े आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तो चंद्रशेखर के रामचरित मानस पर की टिप्पणी को गलत बताते हुए  ई -एफआइआर के जरिए बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायती पत्र दे दिया और गिरफ्तारी की भी मांग कर दी। चंद्रशेखर प्रसाद के बयान पर देश भर के संत समाज ने भी घोर आपत्ति जताई।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBJPजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस