लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ आईएएस पाठक के आपत्तिजनक बयान पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, दिया जांच का आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2023 18:32 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है। गुरुवार शाम इस मामले की जानकारी हुई है। मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव और दूसरे अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई पर विचार किया जायेगा। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

पटनाः बिहार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक के द्वारा गाली दिये जाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद आईएएस अधिकारी ने खेद प्रकट किया है। बावजूद इसके बासा पर उनका रुख अभी भी तल्ख है।

 

इसबीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम इस मामले की जानकारी हुई है। आज अररिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि कल रात ही ये वीडियो उनके संज्ञान में आया था। उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव और दूसरे अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई पर विचार किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि केके पाठक के द्वारा एक बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

बासा के अधिकारियों ने केके पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। संघ ने सरकार ने केके पाठक पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आंदोलन का ऐलान कर दिया है। बासा के अधिकारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर कार्य का बहिष्कार किया।

बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने गुरुवार को ही मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर केके. पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। संघ ने पटना के सचिवालय थाने में केके पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। बता दें कि गुरुवार को केके पाठक का एक वीडियो वायरल हुआ था।

इसमें एक बैठक के दौरान वह बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गाली देते दिख रहे थे। केके पाठक यह कहते हुए दिख रहे थे कि वे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ऐसी तैसी कर देंगे। वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मचा तो केके पाठक ने खेद जताया था।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस