लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी नहीं पसंद तो बिहार मत आइए, बाहर से आने वालों को पाबंदी में छूट नहीं: नीतीश कुमार

By विशाल कुमार | Updated: December 28, 2021 08:25 IST

मुख्यमंत्री कुमार का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही सीजेआई एनवी रमना ने बिहार के शराबबंदी कानून को अदूरदर्शी बताते हुए कहा था कि ऐसे कानूनों से अदालतों में केसों का ढेर लग जाता है। उन्होंने यह भी कहा था शराबबंदी के मामले में जमानत के मामले एक-एक साल से हाईकोर्ट में पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री महिलाओं के ‘‘जीविका’’ स्वयं सहायता समूह की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।नीतीश कुमार ने कहा कि यदि आपको पाबंदी असुविधाजनक लगती है तो बिहार मत आइए।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2016 में उनके कदम बाद उनके फैसले की व्यापक सराहना की गई थी।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यदि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को बिहार में शराब पर पाबंदी असुविधाजनक लगती है ‘तो मत आइए’।

उन्होंने सासाराम जिले में महिलाओं के ‘‘जीविका’’ स्वयं सहायता समूह की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि आपको पाबंदी असुविधाजनक लगती है तो बिहार मत आइए।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में बाहर से आने वालों के लिए पाबंदी में छूट देने का सवाल ही नहीं उठता है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि शराबबंदी के लिए 2016 में उनके कदम उठाने के बाद उनके फैसले की व्यापक सराहना की गई और उत्तर प्रदेश तथा झारखंड में पैरोकार समूहों ने उन्हें अपना अनुभव साझा करने के लिए आने का न्योता दिया था।

मुख्यमंत्री कुमार का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही सीजेआई एनवी रमना ने बिहार के शराबबंदी कानून को अदूरदर्शी बताते हुए कहा था कि ऐसे कानूनों से अदालतों में केसों का ढेर लग जाता है। उन्होंने यह भी कहा था शराबबंदी के मामले में जमानत के मामले एक-एक साल से हाईकोर्ट में पड़े हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारे सर्वश्रेष्ठ इरादों के बावजूद हमेशा ही गड़बड़ी करने वाले कुछ लोग रहे हैं...मैं यहां उपस्थितत आप सब से अनुरोध करता हूं कि यदि आप अपने गांव में शराबबंदी का उल्लंघन करते किसी को पाते हैं तो न सिर्फ पुलिस को इसकी सूचना दीजिए बल्कि जुलूस निकालें और नारेबाजी भी करें। ’’

उन्होंने कहा कि पुलिस को इस तरह की सूचना देने वालों की सुरक्षा करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने बाल विवाह से लड़कियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का भी जिक्र किया तथा लोगों से दहेज को हतोत्साहित करने के उनके उदाहरण का अनुकरण करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘सिद्धांत के तौर पर मैंने विवाह समारोह में शामिल होने के वैसे आमंत्रण स्वीकार करना बंद कर दिया है जिसमें यह घोषित नहीं गया हो कि विवाह दहेज के बिना हो रहा है। आपको भी अपने सामाजिक परिवेश में यही चीज करनी चाहिए। आपको फिर बदलाव नजर आएगा।’’

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारCJIएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?