लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Nawada Rally: 'हम गलती से उन्हें साथ ले आए फिर छोड़ दिया', आरजेडी पर बरसे सीएम नीतीश कुमार

By धीरज मिश्रा | Updated: April 7, 2024 12:21 IST

Nitish Kumar Nawada Rally: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार के नवादा में सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने कहा, 15 साल उन्हें मिला उन्होंने कोई काम नहीं किया नीतीश ने कहा गलती हुई कि उन्हें साथ ले आए नीतीश ने कहा, हमें केंद्र से और पीएम मोदी से काफी सहयोग मिल रहा है

Nitish Kumar Nawada Rally: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार के नवादा में सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम से गलती हो गई थी हम उन्हें साथ ले आए। लेकिन फिर छोड़ दिया। नीतीश ने कहा कि वह दावा करता है कि उसने सारे काम किए। वह क्या काम करेगा। उनको बिहार की जनता ने 15 साल दिए। क्या काम हुए बिहार की जनता जानती है।

यहां बताते चले कि नवादा की रैली में नीतीश कुमार ने जनता से एनडीए के उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में जनता से समर्थन भी मांगा। नीतीश ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यहां की जनता विवेक ठाकुर को वोट करेंगे। 

पीएम मोदी का सहयोग मिल रहा है

नीतीश कुमार ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमें केंद्र से और पीएम मोदी से काफी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग 2005 में आए थे। इससे पहले बिहार की जनता भी जानती है कि बिहार में एक भी काम नहीं होता था। लेकिन हम लोग साथ में आए तो काम होना शुरू हुआ। कम उम्र के लोग भूल गए होंगे। इसलिए आप सभी अपने बाल बच्चों को याद दिला दीजिए। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार में क्या हाल था। शाम के वक्त कोई घर से नहीं निकलता था।

आज की पीढ़ी खूब घूमता है। हम लोगों ने मिलकर बहुत काम किया। पहले बिहार में आने जाने का रास्ता नहीं था। इसको भूलना नहीं चाहिए। हम लोग साथ में हैं और 18वें साल में हैं। उन लोगों को 15 साल मिला लेकिन कोई काम नहीं किया। याद करिए पहले की स्थिति में आपस में काफी झगड़ा होता था। हम लोगों के आने से पहले हिन्दु मुस्लिम को झगड़ा होता था। हम लोग आए तो सबको एकजुट किया। अब हिन्दु-मुस्लिम में झगड़ा नहीं होता है। इसलिए उनको वोट मत दीजिए। नीतीश ने कहा कि हम लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ के क्षेत्र में काम किया। घर घर बिजली पहुंचा दिया है। हर घर नल पहुंचा दिया। शौचालाय पहुंचा दिया।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावआरजेडीजेडीयूचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया