लाइव न्यूज़ :

सत्ता की चाबी नीतीश कुमार के हाथ में, राजद कोटे के मंत्री और विधायक नाखुश, कहा-पसंदीदा प्रधान सचिव भी नहीं मिल रहे...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2022 19:13 IST

बिहार में महागठबंधन सरकारः राजद सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कुछ खास नहीं कर पा रही है। मंत्री अधिकारियों के व्यवहार से काफी दुखी बताए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद से वह चुप रहने को विवश हैं। राजद के कुछ मंत्री नीतीश कुमार से नाराज हैं। कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सुधाकर सिंह ने भी आरोप लगाया था कि नीतीश सरकार में मंत्री सिर्फ रबर स्टांप हैं।

पटनाः बिहार में पाला बदलकर नीतीश कुमार भले ही महागठबंधन के साथ सरकार चला रहे हैं, लेकिन दोनों दलों के बीच दिल नही मिल पा रहे हैं। सत्ता की चाबी नीतीश कुमार के हाथ में होने से न तो राजद कोटे के मंत्री खुश हैं और ना ही विधायक। राजद कोटे के मंत्रियों का हाल यह है कि उनके पसंदीदा प्रधान सचिव नहीं मिलने से उनकी एक नही चल पा रही है।

 

इससे राजद कोटे के मंत्री घुटन महसूस करने लगे हैं। राजद के मंत्री मनमुताबिक काम नहीं हो पा रहे हैं। सूत्रों की अगर मानें तो राजद सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कुछ खास नहीं कर पा रही है। मंत्री अधिकारियों के व्यवहार से काफी दुखी बताए जा रहे हैं। हालांकि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद से वह चुप रहने को विवश हैं।

लेकिन राजद के कुछ मंत्री नीतीश कुमार से नाराज हैं। उन्हें न तो अपने मनमुताबिक प्रधान सचिव मिले हैं और न ही विभागों में अधिकारी उनकी इच्छा के अनुरूप काम कर पा रहे हैं। पिछले दिनों कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सुधाकर सिंह ने भी आरोप लगाया था कि नीतीश सरकार में मंत्री सिर्फ रबर स्टांप हैं।

सुधाकर सिंह अभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। जानकारों की अगर मानें तो सरकार में शामिल राजद कोटे के मंत्रियों का हाल यह है कि वह चाहकर भी कोई फैसला नही ले पा रहे हैं। लेकिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चलते कुछ बोल भी नही पा रहे हैं।

वह दफ्तर तो जरूर आ रहे हैं, लेकिन शाम होते ही निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो जा रहे हैं। बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने राजद नेताओं को चुप रहने और नीतीश कुमार के खिलापह कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। ऐसे में हाल यह है कि राजद भले ही सबसे बड़ी पार्टी है मगर सत्ता में दबदबा जदयू का ही देखा जा रहा है।

उधर, अधिकतर विभागों की कार्यशैली एनडीए शासन काल वाली ही देखी जा रही है। जानकारों की मानें तो राजद और जदयू में अंदरखाने में सबकुछ ठीक ठाक नही चल रहा है। ऐसे में महागठबंधन में अंदरखाने जारी खींचतान ने इस बात को हवा दे दी है कि नीतीश कुमार फिर से भाजपा के साथ जा सकते हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप