लाइव न्यूज़ :

नीतीश जी तो अब पीएम बनने वाले हैं, तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री, बिहार के पूर्व सीएम मांझी ने कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2022 18:44 IST

बिहार के गया पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रबर डैम का उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान फल्गू नदी में पूजा अर्चना की।17 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष मेले की शुरुआत शुक्रवार से होगी।स्टील ब्रिज के माध्यम से लोग विष्णुपद से गयाजी डैम होकर सीताकुंड तक जा सकेंगे।

पटनाः बिहार के गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फल्गू नदी में बने रबर डैम का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने मगही भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश जी तो अब प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, बिहारतेजस्वी यादव संभालेंगे।

 

इस दौरान मांझी ने तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बोलकर संबोधित किया। नीतीश जी को बिहार की सेवा करते बहुत दिन हो गये हैं अब वे जरा देश की भी सेवा कर लें और तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनकर जनता की सेवा करें। मांझी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश मत कहिए, प्रधानमंत्री कहिए तो ज्यादा अच्छा लगता है।

हमें लगता है कि अभी से ही नीतीश जी को प्रधानमंत्री कहकर संबोधित करना चाहिए। वहीं तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित करना चाहिए। जब मांझी मंच से तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता रहे थे तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ना कहिए अब प्रधानमंत्री ही कहिए तो ज्यादा अच्छा लगेगा।

मंच पर उपस्थित माननीय मुख्यमंत्री जी और युवा उपमुख्यमंत्री बाबू तेजस्वी प्रसाद यादव जी..। बाबू इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हमारे बेटे की तरह हैं। हम कह सकते हैं कि जब नीतीश बाबू पीएम बन जाएंगे तो बिहार के सीएम तेजस्वी यादव ही बनेंगे ना। उल्लेखनीय है कि देश का सबसे बड़ा और बिहार का पहला रबर डैम गया के फल्गू में यह रबर डैम बनाया गया है।

गया पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रबर डैम का उद्घाटन किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान फल्गू नदी में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही 17 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष मेले की शुरुआत शुक्रवार से होगी। अब स्टील ब्रिज के माध्यम से लोग विष्णुपद से गयाजी डैम होकर सीताकुंड तक जा सकेंगे।

इस रबर डैम के बनने से अब फल्गू नदी में साल भर पानी रहेगा। 3 मीटर ऊंचे एवं 411 मीटर लंबे डैम का नाम गयाजी डैम रखा गया है। रबर डैम की ऊंचाई 3 मीटर और लंबाई 411 मीटर है। इसे बनाने में 312 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह रबर डैम 2 साल में बनकर तैयार हुआ है।

22 सितंबर 2020 को नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था। गयाजी डैम को बनाने में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके रबर ट्यूब में स्वचालित विधि से फल्गू नदी के बहाव को संचालित किया जा सकेगा।

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी