लाइव न्यूज़ :

सासाराम में हुई हिंसा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक की, पुलिस को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: April 2, 2023 17:08 IST

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए और हिंसा में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में सीएम ने अधिकारियों आवश्यक निर्देश देते हुए कहा है कि पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिएसीएम ने अधिकारियों से कहा- उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंमुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा

पटना:बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए और हिंसा में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। 

मुक्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बैठक में सीएम ने अधिकारियों आवश्यक निर्देश देते हुए कहा है कि पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिए। साथ ही उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सीएम ने कहा है कि उपद्रवी किसी भी परिस्थिति में कोई गड़बड़ी न कर पाए, इस पर नजर बनाए रखें। 

आला अधिकारियों से कहा गया है कि कानून व्यवस्था को पूरी तरह से बनाए रखें और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें। राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को सभी जिलाधिकारियों से स्थिति की पूरी जानकारी लेने को कहा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ में हुई घटना में मृत व्यक्ति के पिता एवं भाई से फोन पर बातचीत कर संवेदना प्रकट की है। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। 

 

बिहारशरीफ में रामनवमी के बाद हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी, पहाड़पुर फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी थी। हिंसा में 9 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई थी। जबकि सासाराम और नालंदा रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारसासारामनालंदाबिहारशरीफBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप