लाइव न्यूज़ :

Bihar: महिला संवाद यात्रा नहीं प्रगति यात्रा पर निकलेंगे सीएम नीतीश?, 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण के चनपटिया से शुरू, देखिए कार्यक्रम शेयडूल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2024 16:26 IST

Bihar: मंत्रिमंडल ने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा के लिए 225 करोड़ रुपए जारी करने को स्वीकृति प्रदान की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे24 दिसंबर 2024 को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में रहेंगे और वापस पटना लौट आएंगे।26 दिसंबर को शिवहर और सीतामढ़ी में रहेंगे और फिर वापस पटना लौट आएंगे।28 दिसंबर शनिवार को वे वैशाली जाएंगे और फिर देर रात पटना लौट आएंगे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब महिला संवाद यात्रा के बदले 23 दिसंबर से 'प्रगति यात्रा' पर निकलेंगे। अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने मंगलवार को इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय के अधिसूचना में जानकारी दी। प्रगति यात्रा के प्रथम चरण की शुरुआत 23 दिसम्बर को होगी। वे पश्चिम चंपारण के चनपटिया से इसकी शुरुआत करेंगे। प्रथम चरण में 23 दिसंबर से 28 दिसम्बर यात्रा होगी।उनकी इस यात्रा की शुरुआत सोमवार को पश्चिम चंपारण से होगी। फिर वाल्मीकिनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। फिर 24 दिसंबर 2024 को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में रहेंगे और वापस पटना लौट आएंगे। इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश है। फिर 26 दिसंबर को शिवहर और सीतामढ़ी में रहेंगे और फिर वापस पटना लौट आएंगे।

इसके बाद 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में रहेंगे और पटना वापस आ जाएंगे। फिर 28 दिसंबर शनिवार को वे वैशाली जाएंगे और फिर देर रात पटना लौट आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की समीक्षात्मक बैठक में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री और जिले के निवासी मंत्री उपस्थित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त समीक्षात्मक बैठक में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक तथा निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/ सचिव बैठक में उपस्थित रहेंगे। जिसकी सूचना उन्हें ससमय उपलब्ध करा दी जाएगी। जबकि संबंधित विभागों के मंत्री तथा अन्य पदाधिकारीगण इन समीक्षात्मक बैठकों में वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे।

अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव भी उक्त कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से भाग लेंगे। इन समीक्षात्मक बैठकों में स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक, स्थानीय पार्षद स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे लेकिन समीक्षा के बिन्दु निर्धारित विषय-वस्तु के अंतर्गत ही होंगे।

दरअसल, राज्य मंत्रिमंडल ने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा के लिए 225 करोड़ रुपए जारी करने को स्वीकृति प्रदान की थी। हालांकि उनकी इस यात्रा का विपक्षी दलों की ओर से जोरदार विरोध किया गया। इतना ही नहीं इसे राज्य के खजाने का दुरुपयोग बताते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे फिजूलखर्ची करार दिया था। वहीं लालू यादव ने इसे आंख सेंकने वाली यात्रा कहा था।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट