लाइव न्यूज़ :

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिले को दी 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, कहा- महिलाएं कितनी अच्छी बढ़ रही हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2025 19:54 IST

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 198 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 500.82 करोड़ रुपये की 51 योजनाओं का उद्घाटन तथा 436.64 करोड़ रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

Open in App

पटना: बिहार में अपने प्रगति यात्रा के क्रम में सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले को 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 198 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 500.82 करोड़ रुपये की 51 योजनाओं का उद्घाटन तथा 436.64 करोड़ रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी मौजूद थे। इस दौरान जीविका दीदीयों से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम महिलाओं की काफी इज्जत करते हैं। महिलाओं के सामने मुख्यमंत्री ने फिर से वही बात कही....हम और आप कैसे पैदा हुए?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाएं कितनी अच्छी बढ़ रही हैं। आप लोगों को भी कहेंगे, आप और हम पैदा कैसे हुए? मां न पैदा की जी? इन्ही को पावर है। मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार कुछ और बोलना चाहते थे। तभी बगल में खड़े उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोर्चा संभाला और कहा...हो गया सर..चलिए। लेकिन मुख्यमंत्री बोलते ही जा रहे थे। 

उन्होंने महिलाओं की तरफ देखते हुए मीडिया से कहा कि इसलिए इन सबको बढ़ाइए। आप देखिएगा कि बहुत अच्छा से बढ़ रहा है। अब पुरुष भी महिलाओं का बहुत इज्जत कर रहे हैं। बहुत अच्छा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम केंद्र सरकार में मंत्री थे तो बाहर कई जगहों पर स्वयं सहायता समूहों का काम देखा। लेकिन उस समय बिहार में ऐसा कुछ नहीं था। जब मुझे बिहार में काम करने का मौका मिला तो वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह का गठन करवाया और इसका नाम 'जीविका' दिया। 

इससे जुड़ने वाली महिलाओं को हमने 'जीविका दीदी' नाम दिया। उस समय की केंद्र सरकार ने इसके कार्यों को सराहा और पूरे देश में इसे आजीविका नाम से चलाया। जीविका दीदियों में काफी आत्मविश्वास आया है और उनकी बोलचाल रहन-सहन और जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। 

बिहार में अब जीविका स्वयं सहायता समूह की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है, जिससे 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं। बिहार में अब शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन शुरू करवाया गया है। शहरों में अबतक 26 हजार जीविका स्वयं सहायता समूह का गठन कराया गया है जिससे 3 लाख जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं। 

इस दौरान जीविका दीदियों ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि स्वयं स्वयं सहायता समूहों के गठन से हम लोगों को काफी फायदा हो रहा है, यह सब आपकी देन है। हम लोगों के जीविकोपार्जन के लिए आपने काफी कुछ किया है। इसके लिए हम लोग सदा आपके आभारी रहेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए