लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार ने धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का किया स्वागत, कहा- जेडीयू करेगी समर्थन

By रुस्तम राणा | Updated: July 16, 2022 22:18 IST

बिहार के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ जी को एनडीए के उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत है। जदयू जगदीप धनखड़ जी का समर्थन करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर बिहार सीएम ने जगदीप धनखड़ का किया स्वागतकहा हमारी पार्टी एनडीए के उम्मीदवार धनखड़ का करेगी समर्थन

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए का उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जरिए उनका समर्थन करने को कहा है। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल को देश का उप-राष्ट्रपति बनाए जाने की घोषणा की गई है। 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ जी को एनडीए के उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत है। जदयू श्री जगदीप धनखड़ जी का समर्थन करेगा। साथ ही इस ट्वीट में नीतीश कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी है।

इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनखड़ की घोषणा को लेकर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। वह अपने साथ एक शानदार कानूनी, विधायी और गवर्नर करियर लेकर आए हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों की भलाई के लिए काम किया है। खुशी है कि वह हमारे वीपी उम्मीदवार होंगे।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारजगदीप धनखड़नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट