लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की खबरों को सीएम नीतीश कुमार ने सिरे से किया खारिज, कहा-मुझे ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2022 17:46 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि विपक्ष उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अपना साझा उम्मीदवार बना सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है.प्रशांत किशोर और केसीआर के बीच मुलाकात हुई थी.प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाये जाने पर छिड़ी चर्चा के उन्होंने आज दो टूक कहा कि मुझे ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है. इस बात में कोई दम नहीं है. ऐसा कुछ मेरे दिमाग में आइडिया भी नहीं है.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि विपक्ष उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अपना साझा उम्मीदवार बना सकता है. जुलाई में वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसी महीने प्रशांत किशोर और केसीआर के बीच मुलाकात हुई थी.

इसके बाद प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. वहीं पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने भी केसीआर के अलावा शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि इन सभी मुलाकातों का एजेंडा राष्ट्रपति चुनाव के जरिए भाजपा को झटका देने की रणनीति का हिस्सा है.

ऐसे में च रही चर्चाओं के अनुसार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान उनके सामने इस प्रस्ताव को रखा है. प्रशांत किशोर राष्ट्रपति पद के लिए नीतीश कुमार की उम्मीदवारी चाहते हैं और नीतीश के समर्थन के लिए दूसरे दलों के नेताओं से भी संपर्क साधा है.

इसके साथ ही आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा से भी सहमति बनाने का प्रयास करेंगे. राजनीतिक गलियारे में चल रही चर्चाओं के अनुसार प्रशांत किशोर ने अन्य नेताओं से नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने का सुझाव दिया है, जिसपर केसीआर तैयार हो गए और वो दक्षिण भारत के नेताओं के साथ वार्ता कर रहे हैं. इस बीच नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर सियासी गलियारे में गर्मी बढ़ गई है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJPप्रशांत किशोरके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो