लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने चला बड़ा दाव, विधवाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने मिलेगी 1100 रुपए पेंशन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2025 16:06 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को तीन गुना बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका ऐलान किया है। प्रदेश के लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को अब उन्हें मिलने वाली मासिक पेंशन राशि में बंपर बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां लाभार्थियों को 400 रुपए मिलते थे। वहीं, अब उन्हें सीधे 1100 प्रति महीने दिए जाएंगे। यह नई बढ़ी हुई पेंशन राशि जुलाई 2025 से लाभार्थियों के खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। 

इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान होगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में यह वृद्धि बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग को किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाई के सामने से निजात दिलाएगा। 

इसके साथ ही सरकार ने राज्य की हर पंचायत में विवाह भवन बनाने का भी फैसला लिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी। बिहार सरकार के इन फैसलों को न सिर्फ सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक मजबूत राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। इस बढ़ोतरी से प्रदेश के लाखों परिवारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 

बढ़ी हुई पेंशन राशि से लाभार्थी अपनी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी अधिक सक्षम हो सकेंगे। यह कदम राज्य में गरीबी उन्मूलन और सामाजिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले को बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनभावनाओं का सम्मान किया है। यह निर्णय जनता के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि लोगों की मांग थी कि कम से कम ₹1000 पेंशन मिले, लेकिन सरकार ने उससे भी बढ़कर ₹1100 देने का निर्णय लिया है। बता दें कि विपक्षी दल खासकर राजद और कांग्रेस विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोकलुभावन वादे जनता से कर रहे थे। 

तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है तो वह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को बढ़ा देंगे। लेकिन इससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेल दिया।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी