लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav: 8 दल और 243 सीट?, राजद, कांग्रेस, वामदल, वीआईपी, रालोसपा और झामुमो की बैठक, सीट बंटवारे का सियासी गणित, 15 सितबंर को ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2025 15:12 IST

Bihar Chunav: महागठबंधन में अभी 6 दल हैं। झामुमो और रालोजपा के जुड़ने से दलों की संख्या 8 हो जाएगी। महागठबंधन में सीट बंटवारे का भी फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली बार राजद ने 144 सीटों पर और कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।वामदलों की ओर से 40 सीटों की डिमांड है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच महागठबंधन सीटों के बंटवारे के किसी निष्कर्ष पर अभी तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि विपक्षी दलों के गठबंधन ने घोषणा की है कि 15 सितंबर तक सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। शनिवार को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में इस पर व्यापक सहमति बनी है। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोसपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।

सूत्रों के मुताबिक, अब पशुपति पारस की रालोजपा और हेमंत सोरेन की जेएमएम भी महागठबंधन का हिस्सा बनेगी। बता दें कि महागठबंधन में वर्तमान समय में राजद और कांग्रेस के अलावा मुकेश सहनी की वीआईपी और वामदल शामिल हैं। झामुमो और रालोजपा भी महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे थे।

इसे लेकर मतदाता अधिकार यात्रा में हेमंत सोरेन शामिल हुए थे। इस दौरान हेमंत सोरेन ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था और बिहार की जनता से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की थी। वहीं कुछ दिन पशुपति पारस ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। उस वक्त पारस ने तेजस्वी से महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

महागठबंधन में अभी 6 दल हैं। झामुमो और रालोजपा के जुड़ने से दलों की संख्या 8 हो जाएगी। चर्चा है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे का भी फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। बता दें कि पिछली बार राजद ने 144 सीटों पर और कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में वामदलों को 29 सीटें मिली थीं।

उस वक्त वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा नहीं थी। इस बार वीआईपी 60 सीटों पर दावा कर रही है तो वहीं वामदलों की ओर से 40 सीटों की डिमांड है। ऐसे में नए दलों के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला कैसे निकाला जाएगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

वहीं, बैठक के बाद, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पत्रकारों को बताया कि चर्चा सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और सभी घटक दलों ने सीटों के बंटवारे पर अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले चुनावों की गलतियों से सबक लेते हुए, गठबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि हर दल अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में ही उम्मीदवार उतारे, जिससे जीत की संभावना बढ़े।

राजेश राम ने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की सफलता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस अपने सहयोगियों की सीटों पर दावा करेगी। वहीं, बिहार प्रभारी अल्लावरु ने बातचीत को ‘सार्थक’ बताया।

सीटों की संख्या से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में नए सहयोगी दल जुड़ रहे हैं, और उन्हें समायोजित करने के लिए सभी दलों को अपने हितों का त्याग करना होगा। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस के 70 सीटों पर अपने दावे की पुष्टि नहीं की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा तार्किक और संतुलित तरीके से होगा। अल्लावरु ने कहा कि ऐसा नहीं होगा कि एक पार्टी को केवल ‘अच्छी’ सीटें मिलें और दूसरी को ‘बुरी’। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि सभी को उचित प्रतिनिधित्व मिले।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवहेमंत सोरेनमुकेश सहनीPashupati Kumar Parasराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो