लाइव न्यूज़ :

Bihar: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- मुख्यमंत्री के पास अब हर समस्या का समाधान गोली और लाठी है

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2023 15:45 IST

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज की जगह अब नीतीशराज बोला जाना चाहिए। यहां तो कानून की किताबें जला देनी चाहिए। आईपीसी की सारी धराएं खत्म कर देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलाउन्होंने कहा कि बिहार में अब सिर्फ लाठी और गोली की सरकार रह गई हैसांसद ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज की जगह अब नीतीशराज बोला जाना चाहिए

पटना: लोजपा (रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब सिर्फ लाठी और गोली की सरकार रह गई है। नीतीश कुमार के पास अब हर समस्या का एकमात्र समाधान लाठी और गोली चलाना रह गया है। 

बिहार में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति है जो लाठी नहीं खाया हो। यहां सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का मतलब लाठी खाना है। चिराग ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज की जगह अब नीतीशराज बोला जाना चाहिए। यहां तो कानून की किताबें जला देनी चाहिए। आईपीसी की सारी धराएं खत्म कर देनी चाहिए। यह बातें कही है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी शुरू से ही गरीबों के हक में आवाज उठाती रही है। हम लोगों ने हमेशा सरकार को बिजली की समस्या के बारे में अवगत कराया है। बिहार में कोई अपने अधिकार के लिए आवाज उठाता है तो फिर गोली और लाठी चलाया जाता है। जबकि लाठी चलाने के लिए भी कानून बना हुआ है। शरीर कौन से हिस्से पर लाठी चलेगी यह भी साफ तौर पर लिखा हुआ है । लेकिन बिहार में लाठी तो छोड़ दीजिए सीधा गोली चलाया जाता है। 

चिराग ने कहा कि मंत्रियों का शर्मनाक बनाता है। लोगों में आक्रोश है तो फिर वह कहीं ना कहीं अपनी बातों को तो रखेंगे ही न। अपराधियों को पकड़ने में इनके हाथ कापते हैं और आम लोगों और आम लोगों पर सीधा गोली चलाते हैं।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि, कटिहार में प्रशासन के लोगों ने किसानों की हत्या की है और सरकार हाथ पर हाथ धरे हुए हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों की बैठक में व्यस्त हैं। लेकिन किसानों से मिलने का उनके पास समय नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्री भी है इसलिए जाकर घटनास्थल पर जाकर खुद लिखनी चाहिए, लेकिन उनको इससे कोई मतलब ही नहीं है। 

इधर, दिल्ली में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के तरफ से आयोजित डिनर पार्टी में जदयू और राजद के सांसद के नहीं शामिल होने को लेकर चिराग ने कहा कि यह काफी गंभीर मसला है। राज्यपाल ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर बैठक बुलाई थी। लेकिन जदयू और राजद के लोगों ने इससे कोई मतलब नहीं है। बिहार के हितों में इनका कोई ध्यान नहीं है।

टॅग्स :चिराग पासवाननीतीश कुमारबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?