लाइव न्यूज़ :

Bihar Chief Secretary Amir Subhani: आमिर सुबहानी ने लिया वीआरएस, बनाए जा सकते हैं बीपीएससी अध्यक्ष, कौन बनेगा मुख्य सचिव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2024 15:23 IST

Bihar Chief Secretary Amir Subhani News: आमिर सुबहानी बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अथवा बिहार राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस ब्रजेश मेहरोत्रा को बिहार के मुख्य सचिव की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।आईएएस चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त बनाने तैयारी चल रही है। ब्रजेश मेहरोत्रा अगस्त 2024 में रिटायर होने वाले हैं।

Bihar Chief Secretary Amir Subhani News: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया है! दरअसल, आमिर सुबहानी आगामी 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिला है, इसलिए उन्होंने वीआरएस ले लिया है। सूत्रों की मानें तो उनके वीआरएस पर शनिवार को नीतीश सरकार ने फैसला लेते हुए मंजूर कर लिया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक आमिर सुबहानी की ओर से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि वीआरएस लेने के बाद अब आमिर सुबहानी बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अथवा बिहार राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। इस बीच चर्चा है आईएएस ब्रजेश मेहरोत्रा को बिहार के मुख्य सचिव की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।

जबकि आईएएस चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त बनाने तैयारी चल रही है। ब्रजेश मेहरोत्रा का भी कम दिनों का ही कार्यकाल रहेगा। ब्रजेश मेहरोत्रा अगस्त 2024 में रिटायर होने वाले हैं। जबकि चैतन्य प्रसाद जुलाई 2025 में रिटायर होने वाले हैं। बता दें कि ब्रजेश मेहरोत्रा से पहले मुख्य सचिव की रेस में सबसे आगे विवेक कुमार सिंह थे।

लेकिन, सरकार ने विवेक कुमार सिंह को वीआरएस दिलाकर रेरा का अध्यक्ष बना दिया। वहीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को भी बिहार सरकार ने रिलीज कर दिया है। नीतीश सरकार ने अब केके पाठक को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का फैसला किया है। केके पाठक ने खुद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर बिहार सरकार को चिट्ठी लिखी थी। इस पर बिहार सरकार ने मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बिहार के मुख्य सचिव को एक्सटेंशन दिया जाता रहा है। इससे पहले अंजनी कुमार सिंह, दीपक कुमार और त्रिपुरारी शरण दोनों को एक्सटेंशन मिला था। लेकिन आमिर सुबहानी के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री को आमिर सुबहानी से कोई समस्या नहीं है। वह हमेशा उनका सपोर्ट करते रहे हैं। लेकिन एनडीए सरकार में भाजपा नहीं चाहती है कि आमिर को एक्सटेंशन मिले।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?