लाइव न्यूज़ :

अलकायदा के नाम से बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिली, मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2024 17:56 IST

बिहार में मुख्यमंत्री कार्यालय को अलकायदा के द्वारा उड़ा देने की धमकी दिए जाने की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी अलकायदा नाम के एक ग्रुप से सीएमओ ऑफिस को ई-मेल आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलकायदा के नाम से बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिलीखबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गयाअलकायदा नाम के एक ग्रुप से सीएमओ ऑफिस को ई-मेल आया है

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री कार्यालय को अलकायदा के द्वारा उड़ा देने की धमकी दिए जाने की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी अलकायदा नाम के एक ग्रुप से सीएमओ ऑफिस को ई-मेल आया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद एटीएस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में पुलिस ने मेल करने वाले के खिलाफ सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, सीएमओ के मेल आईडी पर अलकायदा संगठन के नाम से मेल भेजा गया था। इसमें धमकी दी गई थी कि बिहार की स्पेशल पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें। धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 16 जुलाई को धमकी भरा ई-मेल आया था। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

इस मामले में सचिवालय थाना में 2 अगस्त को सचिवालय थाना के थानेदार संजीव कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है  मामले की जांच में पुलिस जुटी है। बदमाशों ने एसीएचडब्लू700@ जीमेल.काम आईडी से मेल भेजा था। पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में पता लगा रही है। अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

टॅग्स :बिहारआतंकवादीAl Qaedaनीतीश कुमारबमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos