लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पालेंगे गाय, पैतृक गांव में बनाया गया है गौशाला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2022 15:30 IST

नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा में उनके पुराने और जर्जर कच्चे पैतृक आवास को पक्का कर लिया गया है। उसी में गौशाला भी बनाया गया है।

Open in App

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पदचिन्हों पर चलते हुए दूध का कारोबार करेंगे? दरअसस नीतीश कुमार को लेकर कहा जा रहा है कि वे अब राजद प्रमुख की तरह ही गौ पालन करेंगे। गौ पालन की शुरूआत नीतीश कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा से करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने पुराने और जर्जर कच्चे पैतृक आवास को पक्का कर लिया है। उसी में गौशाला भी बनाया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार गौ पालन कर दूध का कारोबार में हाथ डालने की तैयारी कर रहे हैं। गायों के लिये चारे की व्यवस्था नीतीश कुमार के अपने ही खेत से हो जाएगी। वहीं दूध की मार्केटिंग के लिए गांव में ही सहकारी समिति है। बताया जा रहा है कि गौशाला में 10 गाय पाली जाएंगी। 

परिवार में दूध प्रयोग में लाए जाने के बाद जो भी दूध बचेगा उसको गांव की सहकारी समिति को बेच दिया जाएगा। हालांकि इसकी शुरूआत किस दिन की जायेगी, इसकी विधिवत घोषणा नही की गई है। कहा जा रहा है कि राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिश्ता गांव से आज भी कायम है। 

शायद यही कारण है कि उन्होंने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा में गाय पालने की तैयारी की है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार का परिवार अभी भी संयुक्त है, उनके बड़े भाई सतीश कुमार भी साथ में ही रहते हैं। उनके परिवार के पास 18-20 बीघे जमीन है। हालांकि इनकी खेती पट्टे पर है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील