लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, भाजपा ने साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2023 15:49 IST

भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि जब बाबा बागेश्वर धाम पटना आए थे और सीट बेल्ट नहीं लगाया था तो उन पर फाइन कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का आरोप- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना सीट बेल्ट के ही पटना की सड़कों पर घूमते नजर आएगंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ पटना के कई घाटों का निरीक्षण कियाभाजपा ने कहा कि जब बाबा बागेश्वर धाम पटना आए थे और सीट बेल्ट नहीं लगाया था तो उन पर फाइन किया गया था

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किए जाने का मामला सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। दरअसल, ट्रैफिक नियमों से बेखबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना सीट बेल्ट के ही पटना की सड़कों पर घूमते रहे। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ पटना के कई घाटों का निरीक्षण किया और निर्देश भी दिये। इसको लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। 

भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि जब बाबा बागेश्वर धाम पटना आए थे और सीट बेल्ट नहीं लगाया था तो उन पर फाइन कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री ही बिना सीट बेल्ट लगाए घूम रहे हैं। आखिर कैमरा की नजर क्यों नहीं पड़ रही है? क्यों नहीं फाइन किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे अच्छा संदेश जाता है। पटना में इन दिनों 2000 से अधिक कैमरा यातायात नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ फाइन कर रहा है। 

उन्होंने तंज कसा कि ऐसा तो नहीं कि कैमरा जिसको चाहता है उसको फाइन करता है, जिसको नहीं चाहता है उसको फाइन नहीं लगाता है। बता दें पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। हर चौक चौराहों पर कैमरों की नजर है। एक तरह से अभियान चल रहा है। अगर आपने ट्रैफिक नियम तोड़े तो सीधे फोन पर चालान पहुंच जाएगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos