लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार "अचेत अवस्था" में?, बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा-अधिकारी कहते हैं तो सीएम उठते और बैठते हैं, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2025 15:03 IST

हत्या और गोलीबारी के बाद भी अपराध को लेकर अभी तक एक भी बार समीक्षा बैठक नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगोलीबारी और हत्याएं हो रही हैं, लेकिन एक भी समीक्षा बैठक नहीं की जा रही है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकारी जितना कहते हैं उतना ही करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब बिहार चलने वाला नहीं है।

पटनाः बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को "भयावह" बताते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों को सरकार ने खुली छूट दे दी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार "अचेत अवस्था" में हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना जैसे राजधानी शहर में एक दिन में पांच-पांच गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। हालात इतने खराब हैं कि हर जिले में व्यापारी वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। गोलीबारी और हत्याएं हो रही हैं, लेकिन एक भी समीक्षा बैठक नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके अधिकारी जितना कहते हैं उतना ही करते हैं। जब अधिकारी कहते हैं तो मुख्यमंत्री उठते हैं जब कहते हैं तब बैठते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब बिहार चलने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इतनी हत्या और गोलीबारी के बाद भी अपराध को लेकर अभी तक एक भी बार समीक्षा बैठक नहीं हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। उनको लिखा लिखाया एक कागज थमा दिया जाता है, उनको उतना ही दिया जाता है जितना वह पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अधिकारी कहते हैं कि किसी भ्रमण में चलिए, घूम लीजिए वह चले आते हैं और वापस चले आते हैं।

उनका निरीक्षण के नाम पर किसी रोड का और भवन का निरीक्षण कर दिया जाता है। इस दौरान चिराग पासवान के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका निजी मामला है, हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष का काम अब सिर्फ "लालू यादव और तेजस्वी यादव को गाली देना" रह गया है। उन्होंने कहा कि अगर हम कुछ बोलते हैं तो हमें 2005 से पहले की याद दिलाई जाती है। अब 2005 में जन्मा बच्चा भी 20 साल का हो गया है। उसके भविष्य के बारे में सोचिए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट