लाइव न्यूज़ :

Bihar: पार्टी बदलने पर नीतीश कुमार ने मानी अपनी गलती, कहा- "दो बार गलती हुई लेकिन अब नहीं..."

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2025 15:17 IST

Bihar:  आज अमित शाह जी यहां आए हैं। मैं इनका अभिनंदन करता हूं। सहकारिता के क्षेत्र में लाभुकों को विभिन्न लाभ का वितरण किया गया है। साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया है। 

Open in App

Bihar:  सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर से दोहराया कि उनसे पहले दो बार गलती हुई। वे दो बार एनडीए को छोड़कर गए, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से बड़े स्तर पर लोगों को लाभ हो रहा है। आज अमित शाह जी यहां आए हैं। मैं इनका अभिनंदन करता हूं। सहकारिता के क्षेत्र में लाभुकों को विभिन्न लाभ का वितरण किया गया है। साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 में सहकारिता मंत्रालय के गठन के साथ ही सहकारी क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है, जिससे काफी लाभ हो रहा है। इसके लिए सहकारिता मंत्री अमित शाह को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता के रूप में बिहार को कई क्षेत्रों में केंद्रीय सहायता दी गई है। 2025 के बजट में मखाना बोर्ड का गठन और हवाई अड्डा के विकास की घोषणा की गई है। हाल में ही केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट, कोसी-मेची रिवर प्रोजेक्ट और पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई है।

इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताता हूं। बहुत अच्छा काम बिहार के लिए हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी? शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। पहले हिंदु-मुस्लिम का झगड़ा होता था।

पढ़ाई का कोई इंतजाम नहीं था। वे लोग फालतू काम करते थे। पहले काफी कम बच्चे पढ़ते थे। इलाज का इंतजाम नहीं था। हमसे गलती हुई, दो बार हम उन लोगों को ले लिए। हम तय कर लिए हैं कि अब गलती नहीं होगी। हम तय कर लिए हैं। हमही लोग के पार्टी में कुछ लोग इधर-उधर कर दिया था। अब गलती नहीं होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास सहित सभी क्षेत्रों में काम हुआ है।

उन्होंने अपने सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर जीविका योजना को बताया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब उनके मंत्री बिहार में जीविका दीदी की योजना को देखने आए और केंद्र ने फिर पूरे देश में आजीविका योजना चलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में जो बिहार का कुल बजट था आज उससे 10 गुना से ज्यादा राज्य का बजट हो चुका है। यह सब याद रखना चाहिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBihar BJPअमित शाहजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos