लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में नहीं लागू होगी एनआरसी, नागरिकता कानून का किया था समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 15:33 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उनके राज्य में एनआरसी नहीं लागू की जाएगी। नीतीश की पार्टी जेडीयू ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था। अब उन्होंने एनआरसी पर एनडीए सरकार से अलग स्टैंड लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून को जेडीयू की ओर से संसद में समर्थन दिए जाने को लेकर लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट के माध्यम से निशाना साधा।जेडीयू महासचिव प्रशांत किशोर ने पहले ही पार्टी लाइन से अलग जाकर एनआरसी और सीएए का विरोध किया था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उनके राज्य में एनआरसी नहीं लागू की जाएगी। नीतीश की पार्टी जेडीयू ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था। अब उन्होंने एनआरसी पर एनडीए सरकार से अलग स्टैंड लिया है। आपको बता दें कि जेडीयू महासचिव प्रशांत किशोर ने पहले ही पार्टी लाइन से अलग जाकर एनआरसी और सीएए का विरोध किया था। नीतीश कुमार से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी एनआरसी नहीं लागू किए जाने की बात कही थी। बीजेडी ने भी संसद में नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था।

इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून को जेडीयू की ओर से संसद में समर्थन दिए जाने को लेकर लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट के माध्यम से निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि देश जल रहा है। नागरिक संवैधानिक संकट के विरोध में सड़कों पर हैं। राजनीतिक दलों से लेकर सिविल सोसाइटी तक सभी इसे लेकर बात कर रहे हैं। आप बता सकते हैं कि केवल एक टर्नकोट नेता है, जो इस मामले पर चुप्पी साधे है? इतिहास उन्हें विश्वासघात, नीचता, अवसरवाद, कायरता और अमरता के लिए याद करेगा।

यहां बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण के खिलाफ राजद लगातार बिहार और केंद्र की एनडीए सरकार पर हमलावर है। राजद की ओर से 21 दिसंबर को इन दोनों मुद्दों को लेकर बिहार बंद का ऐलान किया गया है। वहीं, जदयू ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोकसभा औऱ राज्यसभा दोनों सदनों में केंद्र सरकार का साथ दिया है। लेकिन, जदयू की तरफ से कहा गया है कि वो एनआरसी बिहार में लागू नहीं होने देगा।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारलोकमत समाचारजेडीयूकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष