लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के घर जाकर मिलने को हुए मजबूर, एनडीए वाली ठसक हुई गायब

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2023 15:23 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के घर पहुंचे और उनका हालचाल लिया। इसके बाद वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के घर पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर अचानक पहुंचकर उनका हालचाल लियासबसे पहले वह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के घर पहुंचे और उनका हालचाल लियाइसके बाद नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के घर पहुंच गए

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गये हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर अचानक पहुंचकर उनका हालचाल लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के घर पहुंचे और उनका हालचाल लिया। इसके बाद वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के घर पहुंच गए। इस दौरान दोनों के बीच कई सियासी मुद्दों पर गंभीर चर्चा होने की खबर है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने दल के नेताओं के घर पर अचानक पहुंचकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। शनिवार को नीतीश कुमार ने अपने करीबी मंत्री विजय चौधरी के भी आवास पहुंचे थे। साथ ही अचानक से पार्टी दफ्तर पहुंचे और कंस्ट्रक्शन वर्क का भी निरीक्षण किया था। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। साथ ही पार्टी के विधायक और सांसदों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर रहे हैं। 

नीतीश कुमार का अचानक से ललन सिंह के घर जाने को उनके उसी क्रम का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वे कई नेताओं के घर अचानक से धमक जा रहे हैं। संयोग से दोनों नेताओं के बीच की यह मुलाकात उस दिन हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के मुजफ्फरपुर दौरे पर थे। ऐसे में जदयू के दो शीर्ष नेताओं से नीतीश कुमार की हुई इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। 

नीतीश कुमार के इस गतिविधि को लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा शुरू होने लगी है कि क्या वे कोई नई रणनीति तैयार कर रहे हैं। क्या वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर इंडिया गठबंधन के साथ होने वाली बैठक से पहले सीट बंटवारा का फॉर्मूला तय कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक से अपने सहयोगियों और गठबंधन के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला बढ़ने के पीछे की वजह क्या है? इस पर पार्टी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। इस बीच 6 नवंबर से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और उसके पहले नीतीश कुमार का ललन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह और विजय चौधरी से मिलना कई सियासी अटकलों को जन्म दे रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूLalan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए