बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के घर जाकर मिलने को हुए मजबूर, एनडीए वाली ठसक हुई गायब

By एस पी सिन्हा | Published: November 5, 2023 03:21 PM2023-11-05T15:21:17+5:302023-11-05T15:23:03+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के घर पहुंचे और उनका हालचाल लिया। इसके बाद वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के घर पहुंच गए।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar forced to meet party leaders at their homes | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के घर जाकर मिलने को हुए मजबूर, एनडीए वाली ठसक हुई गायब

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार (फाइल पोटो)

Highlightsनीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर अचानक पहुंचकर उनका हालचाल लियासबसे पहले वह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के घर पहुंचे और उनका हालचाल लियाइसके बाद नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के घर पहुंच गए

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गये हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर अचानक पहुंचकर उनका हालचाल लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के घर पहुंचे और उनका हालचाल लिया। इसके बाद वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के घर पहुंच गए। इस दौरान दोनों के बीच कई सियासी मुद्दों पर गंभीर चर्चा होने की खबर है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने दल के नेताओं के घर पर अचानक पहुंचकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। शनिवार को नीतीश कुमार ने अपने करीबी मंत्री विजय चौधरी के भी आवास पहुंचे थे। साथ ही अचानक से पार्टी दफ्तर पहुंचे और कंस्ट्रक्शन वर्क का भी निरीक्षण किया था। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। साथ ही पार्टी के विधायक और सांसदों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर रहे हैं। 

नीतीश कुमार का अचानक से ललन सिंह के घर जाने को उनके उसी क्रम का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वे कई नेताओं के घर अचानक से धमक जा रहे हैं। संयोग से दोनों नेताओं के बीच की यह मुलाकात उस दिन हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के मुजफ्फरपुर दौरे पर थे। ऐसे में जदयू के दो शीर्ष नेताओं से नीतीश कुमार की हुई इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। 

नीतीश कुमार के इस गतिविधि को लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा शुरू होने लगी है कि क्या वे कोई नई रणनीति तैयार कर रहे हैं। क्या वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर इंडिया गठबंधन के साथ होने वाली बैठक से पहले सीट बंटवारा का फॉर्मूला तय कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक से अपने सहयोगियों और गठबंधन के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला बढ़ने के पीछे की वजह क्या है? इस पर पार्टी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। इस बीच 6 नवंबर से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और उसके पहले नीतीश कुमार का ललन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह और विजय चौधरी से मिलना कई सियासी अटकलों को जन्म दे रहा है।

Web Title: Bihar Chief Minister Nitish Kumar forced to meet party leaders at their homes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे