लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को बांटा नियुक्ति पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2022 17:24 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलाकहा - पीएम मोदी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर चल रहे हैंदरअसल, केंद्र सरकार दिवाली में 75 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9,469 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगातार रिक्त पद भरे जा रहे हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र बांटना शुरू किया तो नरेंद्र मोदी भी वह काम करने लग गए। केंद्र सरकार दिवाली में 75 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है, लेकिन बिहार में नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला तो लगातार जारी है। तेजस्वी ने कहा कि एक तरफ जहां 13 करोड़ की आबादी में हम इतने बड़े पैमाने पर नौकरी दे रहे हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ जहां 100 करोड़ से ज्यादा की आबादी है, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र 75 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि बिहार मॉडल पूरा देश अपनाएगा। आज देखिये खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नक़ल करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हम काम करते हैं और हमारा काम करने में ही विश्वास है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नियुक्त होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में 8500 एएनएम 580 स्वास्थ्य समन्वयक सहित प्रखंड सामुदायिक मोबिलाइजर प्रखंड अकाउंट मैनेजर सहित विभिन्न पद के लिए चयनित कर्मी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी कर्मियों की संविदा के आधार पर नियुक्ति की गई है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण