लाइव न्यूज़ :

त्योहार पर तोहफा, 11 अक्टूबर से दिल्ली-पटना के बीच विशेष वंदे भारत ट्रेन, जानिए टाइमटेबल और किराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2025 19:45 IST

bihar chhath diwali bhai dooj Festival gift: पटना से नयी दिल्ली के लिए 02251 संख्या वाली यह ट्रेन 12 अक्टूबर से शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देहर मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को 16 फेरे लगाएगी।इस विशेष वंदे भारत ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे।पटना से सुबह 10 बजे रवाना और रात 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्लीः उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 11 अक्टूबर से दिल्ली और पटना के बीच एक त्योहार विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि यह विशेष ट्रेन 15 नवंबर तक इस मार्ग पर चलाई जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, ‘‘आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की रेलयात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए, रेलवे ने वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।’’

उपाध्याय ने कहा, ‘‘ये विशेष रेलगाड़ियां त्योहारों के मौसम में यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करेंगी और सभी यात्रियों के लिए आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी।’’ उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली से पटना जाने वाली 02252 नंबर की यह ट्रेन इस अवधि के दौरान 16 चक्कर लगाएगी और हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को अपनी सेवायें प्रदान करेगी।

उपाध्याय ने कहा, ‘‘यह ट्रेन नयी दिल्ली से सुबह 8.35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9.30 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन यह दूरी 13 घंटे से भी कम समय में तय करेगी और अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पटना से नयी दिल्ली के लिए 02251 संख्या वाली यह ट्रेन 12 अक्टूबर से शुरू होगी और हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को 16 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन पटना से सुबह 10 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11.30 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी।’’ अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष वंदे भारत ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे।

टॅग्स :छठ पूजाभाई दूजदिवालीभारतीय रेलपटनाबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025दिल्लीVande Bharat
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो