लाइव न्यूज़ :

छपरा के बाद अब सीवान में जहरीली शराब पीने से 5 लोग मरे, आक्रोशित भीड़ ने शव के साथ छपरा-मलमलिया मार्ग जाम किया

By अनिल शर्मा | Updated: December 16, 2022 14:30 IST

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आक्रोशित भीड़ शव के साथ छपरा-मलमलिया मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सीवान के भगवानपुर थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मृत्यु हुई है।आक्रोशित भीड़ शव के साथ छपरा-मलमलिया मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की संख्या 50 तक पहुंच चुकी है।

सिवानः बिहार के छपरा में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का मामला अभी थमा नहीं कि अब सिवान से जहरीली शराब से मरनेवालों की सूचना है। रिपोर्ट के मुताबिक सीवान के भगवानपुर थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मृत्यु हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आक्रोशित भीड़ शव के साथ छपरा-मलमलिया मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है।

बिहार के छपरा जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 50 हो गई है वहीं सारण जिले में 11 और लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है।  मरहौरा उप-विभागीय पुलिस अधिकारी योगेंद्र कुमार की सिफारिश पर मसरख स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रितेश मिश्रा और कांस्टेबल विकेश तिवारी को मंगलवार की रात त्रासदी के तुरंत बाद निलंबित कर दिया गया था।

अधिकांश मौतें बुधवार और गुरुवार को हुई हैं, जिससे राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई है क्योंकि बिहार में अप्रैल 2016 से नीतीश कुमार सरकार द्वारा शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में कहा कि शराब से हुई मौतों पर वे मुआवजा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ये सवाल ही नहीं पैदा होता कि शराब पीकर मरेगा तो उसे सहायता राशि देंगे। जो पिएगा वो मरेगा। 

वहीं, सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक याचिका दायर की गई जिसमें बिहार जहरीली शराब त्रासदी की स्वतंत्र एसआईटी जांच की मांग की गई। इस याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए शुक्रवार मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष उल्लेख किया गया। हालांकि, पीठ ने मामले को सूचीबद्ध नहीं किए जाने के कारण सुनवाई से इनकार कर दिया।

टॅग्स :बिहारछपरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब