पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट, चिराग पासवान ने कहा-भ्रष्टाचार को सीएम नीतीश का मौन समर्थन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2022 17:39 IST2022-10-08T17:38:24+5:302022-10-08T17:39:14+5:30

नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देनेवाले सुधाकर सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की कमियों को उजागर करने की कोशिश की थी।

bihar Chargesheet against former Railway Minister Lalu Yadav Chirag Paswan said CM Nitish Kumar silent support corruption | पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट, चिराग पासवान ने कहा-भ्रष्टाचार को सीएम नीतीश का मौन समर्थन

बांध चूहे कुतर जाते हैं, हवा में पुल उड़ जाते हैं, चूहे करोड़ों का शराब पी जाते हैं।

Highlightsचिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला किया।उद्घाटन करने से विकास नहीं होता है। बांध चूहे कुतर जाते हैं, हवा में पुल उड़ जाते हैं, चूहे करोड़ों का शराब पी जाते हैं।

पटनाः सीबीआई के द्वारा जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोजपा(रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि अगर कोई सही तो डरने की जरूरत नहीं है।

मुझे पूरा यकीन है कि लालू यादव का परिवार इस मामले में मजबूती से अपना पक्ष रखेगा। अगर वह सही होंगे तो निश्चित रूप से इससे बाहर निकलेंगे। उन्होंने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देनेवाले सुधाकर सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सिंह ने बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की कमियों को उजागर करने की कोशिश की थी।

लेकिन बिहार में जीरो टॉलरेंस की बात कहनेवाले बिहार के मुख्यमंत्री को उनकी बात पसंद नहीं आई। सच्चाई यह है कि खुद नीतीश कुमार के नाक के नीचे होता है। उनका एक मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठाता है, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर खामोश हो जाते हैं, जो बताता है कि भ्रष्टाचार को मुख्यमंत्री का मौन समर्थन है।

सिताब दियारा में आनन फानन किये जा रहे उद्घाटन को लेकर भी चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उद्घाटन करने से विकास नहीं होता है। नीतीश कुमार अपनी उपलब्धि बताते हैं। लेकिन उनकी योजनओं का क्या हाल है? यह बताने की जरूरत नहीं है। यहां बांध चूहे कुतर जाते हैं, हवा में पुल उड़ जाते हैं, चूहे करोड़ों का शराब पी जाते हैं।

हर साल तटबंध बनाने के नाम पर हजारों करोड़ रुपए बर्बाद किए जा रहे हैं। जरुरत है कि नीतीश कुमार जल्दबाजी में इन कार्यों का उद्धाटन करने की जगह अपने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते कि आखिर यह सब खत्म क्यों नहीं हो रहा है?

चिराग ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने विभाग में कई खामियां बताई थी। अब वह खुद बड़े पद पर हैं। उनके पास मौका है कि वह उन खामियों को दूर करें। बिहार की जनता भी उनसे यही उम्मीद लगाए हुए है।

Web Title: bihar Chargesheet against former Railway Minister Lalu Yadav Chirag Paswan said CM Nitish Kumar silent support corruption

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे