लाइव न्यूज़ :

बिहार: बदले मौसम ने दिलाई चमकी बुखार के कहर से राहत, नहीं आ रहे नए मरीज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2019 18:38 IST

बिहार में चमकी बुखार का कहर कुछ कम हुआ है. हालांकि मरने वाले बच्चों की संख्या 186 पहुंच गई है. लेकिन मौसम के बदलाव के बाद अन नये मरीजों का आना लगभग बन्द हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे मौसम के बदलाव के बाद अन नये मरीजों का आना लगभग बन्द हो गया है. अबतक इस अज्ञात बीमारी से 20 जिलों में 152 बच्चों की मौत हुई है. जबकि अपुष्ट खबरों के मुताबिक यह संख्या 186 है. 

पटना, 24 जूनःबिहार में चमकी बुखार का कहर कुछ कम हुआ है. हालांकि मरने वाले बच्चों की संख्या 186 पहुंच गई है. लेकिन मौसम के बदलाव के बाद अन नये मरीजों का आना लगभग बन्द हो गया है. वैसे राज्य सराकार के आंकड़ों के अनुसार अबतक इस अज्ञात बीमारी से 20 जिलों में 152 बच्चों की मौत हुई है. जबकि अपुष्ट खबरों के मुताबिक यह संख्या 186 है. 

मुजफ्फरपुर जिले के सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इस बीमारी से अब तक जिले के विभिन्न अस्पतालों में 130 बच्चों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि इस दौरान चमकी बुखार से करीब 600 पीडित बच्चे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं. सिविल सर्जन ने कहा कि पिछले दो दिनों से एईएस से पीडित मरीजों की संख्या में कमी आई है. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि दो दिन पहले बारिश हुई थी, जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी. सोमवार को फिर से तेज धूप निकली है. 

सिंह ने बताया कि पूरे जिले में लोगों को एईएस के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. पूरे क्षेत्र में ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं तथा बच्चों को सुबह-शाम स्नान करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है.' उन्होंने लोगों से बच्चों को गर्मी से बचाने के साथ ही समय-समय पर तरल पदार्थो का सेवन करवाते रहने की अपील की है. इस बीमारी का शिकार आमतौर पर गरीब परिवार के बच्चे होते हैं और वह भी 15 वर्ष तक की उम्र के. इस कारण मृतकों में अधिकांश की आयु एक से सात वर्ष के बीच है. 

वहीं, राज्य के स्वस्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बीमारी से प्रभावित जिलों में मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढी, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गया, जहानाबाद, किशनगंज, नालंदा, पश्चिमी चंपारण, पटना, पूर्णिया, शिवहर, सुपौल शामिल हैं. मुजफ्फरपुर जिले के बाद पूर्वी चंपारण जिला सर्वाधिक प्रभावित हुआ है, जहां 21 बच्चों की मौत हुई है. 

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष, डॉ जी एस सहनी ने कहा कि इस साल एक्यूट इंसेफेलाइटस सिंड्रोम (एईएस) से पीडित 450 मरीजों में से 90 प्रतिशत हाइपोग्लाइकेमिया (रक्त में शुगर की कमी) के मामले हैं. पिछले वर्षो में भी ऐसे 60-70 प्रतिशत मामले आए थे. उन्होंने कहा कि पहले भी कमोबेश इसी तरह के मामले सामने आते थे.

इसके अलावा पीड़ित बच्चों में सोडियम पोटैसियम असंतुलन के मामले सामने आए हैं. एईएस से ग्रसित बच्चों को पहले तेज बुखार और शरीर में ऐंठन होता है और फिर वे बेहोश हो जाते हैं. इनमें हाइपोग्लाइकेमिया और सोडियम पोटैसियम का भी असंतुलन सामान्य कारण है. 

यहां बता दें कि पूर्व के वर्षो में दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के विशेषज्ञों की टीम तथा पुणे के नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की टीम भी यहां इस बीमारी की अध्ययन कर चुकी है. 

टॅग्स :बिहारचमकी बुखार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब