लाइव न्यूज़ :

बिहार: मॉनसून की पहली बारिश ने थामा चमकी बुखार का कहर, नहीं आए नए मरीज, अब तक 182 मासूमों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2019 19:17 IST

एसकेएमसीएच के अधीक्षक सुनील कुमार शाही ने कहा कि एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) बच्चों को उस वक्त अपनी चपेट में लेता है, जब भीषण गर्मी पड़ रही होती है और इलाके में बारिश होने पर इस रोग का प्रसार रूकता है. इस बार भी यही हो रहा है और आज दिन में अब तक एक भी बच्चा भर्ती नहीं किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देचमकी बुखार से राज्य के 40 जिलों में करीब 20 जिले प्रभावित हैं.इस रोग से एक जून से 600 से अधिक बच्चे पीड़ित हुए हैं.

बिहार में कहर बनकर आए एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से होनेवाली मौत की रफ्तार में मॉनसून की बारिश ने ब्रेक लगा दी है. रविवार दोपहर तक दो बच्चे की मौत हुई है. वहीं नए मरीजों में भी काफी कमी आ गई है. एसकेएमसीएच में शनिवार देर रात को भी इस बीमारी से एक बच्चे ने दम तोड़ दिया था. जिसके बाद मौत का आंकड़ा अब 182 पहुंच गया है. 

इस बीच, मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की लगातार हो रही मौत के बीच यहां के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. निलंबित सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर का नाम डॉ. भीमसेन कुमार है.

बता दें कि 19 जून को स्वास्थ्य विभाग ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के बाल रोग विशेषज्ञ की एसकेएमसीएच में तैनाती कर दी थी. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक कुल 574 एइइएस के केस मिले हैं, जिनमें से 149 की मौत की रिपोर्ट मिली है.

दूसरी ओर ग्लूकोज की कमी के कारण भी बच्चों की मौत हुई है. ग्लूकोज की कमी के कारण 556 बच्चे पीड़ित हुए हैं, जिसमें 120 बच्चों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर में बारिश होने से तामपान में गिरावट हुई है. ऐसे में उम्मीद है कि बच्चों की बीमारी पर जल्द ही नियंत्रण मिलेगा.

वहीं, एसकेएमसीएच के अधीक्षक सुनील कुमार शाही ने कहा कि एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) बच्चों को उस वक्त अपनी चपेट में लेता है, जब भीषण गर्मी पड़ रही होती है और इलाके में बारिश होने पर इस रोग का प्रसार रूकता है. इस बार भी यही हो रहा है और आज दिन में अब तक एक भी बच्चा भर्ती नहीं किया गया. अब चमकी बुखार से पीडितों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें लगातार अस्पताल से छुट्टी दे रही है.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चमकी बुखार से राज्य के 40 जिलों में करीब 20 जिले प्रभावित हैं. इस रोग से एक जून से 600 से अधिक बच्चे पीडित हुए. जिसमें मुजफ्फरपुर सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिला है, जहां 430 बच्चों को भर्ती किया गया. इस साल इस रोग से अधिक संख्या में मौत होने की मुख्य वजह खून में शर्करा (चीनी) के स्तर में कमी आना है.

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत