लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के 15 करोड़ कहां गए, कौन रकम खा गया?, राजद के लोग खोलने लगे हैं नीतीश सरकार की पोल, सुधाकर सिंह के बाद सुरेन्द्र यादव...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2022 15:18 IST

बिहारः सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के सामने वैशाली जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विष्णुदेव राय ने भ्रष्टाचार की पोल खोली। अपने ही बैंक में भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों को गिनाया।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक के प्रबंध निदेशक मिलकर गरीब जनता का पैसा लूट रहे हैं।सहकारी बैंक के 15 करोड़ रुपए डकार लिए गए।2012 में जब मैं आया तो एक रुयपा भी बैंक में नहीं था।

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद से मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजद कोटे से बने मंत्रियों के द्वारा नीतीश सरकार की लगातार बखिया उधेड़ी जा रही है। राजद कोटे के मंत्री सरकार में जारी भ्रष्टाचार के मसले पर नीतीश कुमार को आइना दिखाने का काम कर रहे हैं।

पिछले दिनों राज्य के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर खुले मन से जो कहा वह नीतीश सरकार के लिए नया मुसीबत के रूप में सामने आया था। यह मामला अभी दबा भी नहीं था अब नीतीश कैबिनेट में शामिल राजद कोटे से सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र यादव के सामने राजद के एक नेता ने सुशासन की पोल खोल दी है।

मंत्री ने भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत करने की बात कही है। सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के सामने वैशाली जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विष्णुदेव राय ने भ्रष्टाचार की पोल खोली। उन्होंने अपने ही बैंक में भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों को गिनाया।

अधिकारियों के कारनामे को कुछ इस तरह से कहा कि मुर्गी का अंडा खाए तो ठीक है पर यहां तो जिले के बैंक अधिकारी मुर्गी ही हजम कर गए। जिले के सहकारी अधिकारी और बैंक के प्रबंध निदेशक मिलकर गरीब जनता का पैसा लूट रहे हैं।

बैठक में इस बात का खुलासा हुआ कि सहकारी बैंक के 15 करोड़ रुपए डकार लिए गए और अधिकारी से लेकर सरकार तक में बड़े पदों पर बैठे लोग इस मामले पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। विष्णुदेव राय का आरोप है कि मेरे बैंक से 2010 में 15 करोड़ वैद्यनाथ कमेटी की अनुशंसा वाली राशि आई थी। 2012 में जब मैं आया तो एक रुयपा भी बैंक में नहीं था।

तब से लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन 15 करोड़ कहां गए, कौन यह रकम खा गया? यह कोई नहीं बता पा रहा। विष्णुदेव राय राजद से जुड़े रहे हैं। ऐसे में मंत्री सुरेंद्र यादव ने उनके इस आरोप को गंभीरता से लिया। मंत्री ने कहा कि अब शांत हो करके मेरी बात सुनिए, आप गार्जियन हैं।

मंत्री ने भरोसा दिया कि वह इस पूरे मामले की जानकारी राज्य के मुखिया नीतीश कुमार को देंगे। मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं और इस समस्या का समाधान निकलवाने के लिए भी वह मुख्यमंत्री से बातचीत कर प्रयास करेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनाआरजेडीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब