लाइव न्यूज़ :

सीबीआई गरीब परिवार को परेशान कर रही है, तेजस्वी ने कहा-राजद प्रमुख लालू यादव को गाली दी जा रही...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2022 18:25 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि कल CBI, ED, आयकर विभाग की कई जगह रेड पड़ी। उसी दिन रेड पड़ी जिस दिन हमें बहुमत सिद्ध करना था। अर्बन क्यूब मॉल के बारे में कहा जा रहा है कि ये तेजस्वी का है। कंपनी के शेयर होल्डर की लिस्ट में कहीं भी मेरा नाम नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 के चुनाव में 40 के 40 सीट महागठबंधन के पास आयेगी।तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।सीबीआई ने गुरुग्राम के जिस मॉल को मेरा बताया है वो मेरा नहीं है।

पटनाः सीबीआई द्वारा राजद नेताओं के यहां की गई कार्रवाई के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज मीडिया के सामने आये। राजद प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कर मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई ने गुरुग्राम के जिस मॉल को मेरा बताया है वो मेरा नहीं है। वो किसी और के नाम पर है। मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं। 15 साल बाद सीबीआई जागी है। तेजस्वी यादव ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और वे किसी से डरने वाले नहीं हैं।

तेजस्वी ने कहा कि राजद नेताओं की घर छापेमारी कर उन्हें जांच एजेंसी के लोग गाली दे रहे हैं और उनके साथ मारपीट की जा रही है। वहीं लालू यादव को गाली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे में ग्रुप डी के तहत जिन लोगों को नौकरियां मिली थीं, वे गरीब परिवारों से हैं। अब सीबीआई जांच के बहाने उन्हें परेशान कर ही है। उन लोगों से मारपीट की जा रही है।

तेजस्वी ने कहा कि क्या सीबीआई वालों के खुद के परिवार नहीं हैं? क्या वे हमेशा सीबीआई अधिकारी ही रहेंगे, कभी रिटायर्ड नहीं होंगे? जब सत्ता बदलेगी तब उनका क्या होगा? आपको संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी मिली है, उसे ठीक से निभाइए। सीबीआई के प्रति अब लोगों का विश्वास खत्म हो गया है। 

उन्होंने कहा कि सारे विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद कर दीजिए, लेकिन हमारी लड़ाई जनता लड़ेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने कोई गलत नहीं किया है। हमारे खिलाफ न जाने कितनी प्राथमिकी दर्ज करवा दी गईं, ढाई दशक से हम लोग छापे देख रहे हैं। महागठबंधन से भाजपा डर गई है, ये सिलसिला चलता रहेगा। ये लोग (भाजपा) बेशर्मी पर आ गए हैं, हद पार कर लिए हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये बिहार है, यहां जबरन कोई काम नहीं होता है। सीबीआई और ईडी डराकर कुछ नहीं कर पाएगी। बिहार वाले सबकुछ ठीक-ठाक कर देते हैं। ये अभी शुरुआत है, ये लोग अपनी लीला दिखा रहे हैं, जनता जब आंदोलन शुरू करेगी तो सबको पता चल जाएगा।

भाजपा पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब महागठबंधन की सरकार है और ये अब अकेले रह गए हैं। 2024 के चुनाव में 40 के 40 सीट महागठबंधन के पास आयेगी। बीजेपी वाले अपना नाटक दिखा रही है, उसका जवाब बिहार के जनता जवाब देगी। "ई बिहार ह, इहां सब कुछ के हिसाब होला।" 

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवबिहारपटनागुरुग्रामसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे