लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste Census: जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तोड़ी चुप्पी, भाजपा गणना से डरती क्यों है?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2023 14:38 IST

Bihar Caste Census: लालू यादव ने कहा कि जो जातीय गणना का विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी एवं ऊँच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का समर्थक है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश की जनता जातिगत जनगणना पर भाजपा की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है। जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह होकर रहेगा।भाजपा बहुसंख्यक पिछड़े हिंदुओं की गणना से डरती क्यों है?

पटनाः बिहार में जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट के द्वारा अंतरिम रोक लगा दिये जाने के बाद मचे सियासी घमासान के बीच बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जातिगत जनगणना बहुसंख्यक की मांग है और ये हो कर ही रहेगा।

साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी करारा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है। लालू यादव ने कहा कि जो जातीय गणना का विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी एवं ऊँच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का समर्थक है।

देश की जनता जातिगत जनगणना पर भाजपा की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह होकर रहेगा। भाजपा बहुसंख्यक पिछड़े हिंदुओं की गणना से डरती क्यों है?

बता दें कि पटना हाईकोर्ट से जाति आधारित गणना पर अंतर‍िम रोक लगने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जाति आधारित जनगणना जनकल्याण के लिए है, हम गरीबी, पिछड़ेपन को मिटाना चाहते हैं। यह बात स्पष्ट है और होना तय है।

उन्होंने बताया कि जजमेंट को एक बार पढ़ा जाएगा कि क्‍या आदेश है, उसके बाद ही सरकार अगला कदम उठाएगी। यह सभी को पहले से पता था कि यह जाति आधारित सर्वे है यानी जाति आधारि‍त गणना है, जातीय जनगणना नहीं और यह सरकार का न तो कोई और ना ही पहला सर्वे है।

टॅग्स :जाति जनगणनाबिहारलालू प्रसाद यादवBihar BJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos