लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste Census: जातीय गणना पर रोक, पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी शुरू, सम्राट ने सीएम नीतीश को जिम्मेदार बताया, जानें तेजस्वी ने क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2023 16:47 IST

Bihar Caste Census: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने बेहतर तरीके से तैयारी नहीं की थी और तकनीकी कारण की वजह से हाईकोर्ट ने रोक लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि हम जातीय गणना कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जदयू ने इसे अंतरिम आदेश बताया है।भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही जिम्मेदार बताया है।

Bihar Caste Census: बिहार में जातीय गणना पर पटना हाईकोर्ट के द्वारा रोक लगाये जाने के बाद राज्य में पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही जिम्मेदार बताया है। वहीं जदयू ने इसे अंतरिम आदेश बताया है।

जबकि, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले आज खुश हो रहे होंगे, पर बिहार सरकार कोर्ट का पूरा फैसला देखने के बाद उचित कदम उठायेगी। हर हाल में जातीय गणना का काम बिहार में होगा, क्योंकि इस गरीब राज्य को आगे बढ़ाने के लिए जातीय गणना कराना जरूरी है।

हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सरकार के जाति आधारित गणना का समर्थन किया है। नीतीश के एनडीए सरकार में हमारे मंत्री ज्यादा थे और जदयू के कम मंत्री थे। लेकिन हमने हर मोर्चे पर इसकी वकालत की है। डाटा को लेकर माननीय कोर्ट ने जो टिप्पणी की है। इसके बारे में सरकार को स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भूलने की बीमारी है। नीतीश कुमार को अब कुछ भी याद नहीं रहता है। हमारे पिताजी के बारे में आज जो टिप्पणी की है। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ऐसा लगता है सरकार ने बेहतर तरीके से तैयारी नहीं की थी और कुछ तकनीकी कारण की वजह से हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगाई है। 

उधर, इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना हाईकोर्ट का फैसला पढने के बाद सही टिप्पणी करेंगे। पर बिहार में हर हाल में जातीय गणना होकर रहेगी। इसके लिए सरकार को जो कदम उठाना होगा, वे उठायेंगे। वहीं भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज वे लोग खुशिया मना रहे हैं, वे कभी दिल से चाहते ही नहीं थे कि जातीय गणना हो।

भाजपा के द्वारा सरकार के द्वारा मजबूती से पक्ष नहीं रखे जाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि अगर भाजपा के लोग दिल से जातीय गणना चाहतें हैं तो फिर भाजपा की सरकार वाले राज्य में क्यों नहीं कराया जा रहा है? केन्द्र की सरकार ने मना क्यों कर दिया? तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जातीय गणना कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बिहार की जनता भी चाहती है कि जातीय गणना कराई जाए। यह बिहार के लोगों के हित के लिए हैं। वे इसकी लड़ाई आगे भी लड़ते रहेंगे। वहीं, इस मुद्दे पर जदयू के प्रवक्ता नीरीज कुमार ने कहा कि ये अंतरिम आदेश है और उन्हें उम्मीद है कि अंतिम फैसला सरकार के पक्ष में ही आयेगा, क्योकि कोर्ट ने डाटा को संरक्षित रखने का आदेश दिया है। इसलिए अंतरिम आदेश को अंतिम आदेश नहीं माना जाना चाहिए।

टॅग्स :बिहारपटनाजाति जनगणनाPatna High Courtनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम