लाइव न्यूज़ :

Bihar cabinet portfolio 2024: बिहार की राजग सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, यहां देखें लिस्ट, किसे क्या मिला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2024 13:45 IST

Bihar cabinet portfolio 2024: नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत हासिल करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्दे‘इंडिया’ से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ एक नयी सरकार बनाई।नए विधानसभाध्यक्ष का चुनाव भी 12 फरवरी को निर्धारित है।आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा।

Bihar cabinet portfolio 2024: बिहार में राजग सरकार में मंत्रालय का बंटवारा हो गया है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहेगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त, स्वास्थ्य, खेल विभाग दिया गया और एक और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि विभाग मिला है। विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा दिया गया है। डॉक्टर प्रेम कुमार को पर्यटन और सहकारिता दिया गया। श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास दिया गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को एससी-एसटी के साथ सूचना भी दिया गया है। कुमार के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत हासिल करेगी।

 जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कुमार ने महागठबंधन और विपक्षी गुट ‘इंडिया’ से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ एक नयी सरकार बनाई। नए विधानसभाध्यक्ष का चुनाव भी 12 फरवरी को निर्धारित है और इसी दिन राज्य आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी के स्थान पर नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। बजट जो पहले 12 फरवरी को पेश किया जाना था, अब एक दिन बाद पेश किया जाएगा। सत्र 11 कार्य दिवस के बाद एक मार्च को समाप्त हो जाएगा। बजट सत्र होने की संभावना है, क्योंकि राजग ने (राजद के) विधानसभाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जिन्होंने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है।

रविवार को शपथ लेने वाले सभी आठ मंत्री शामिल हुए थे। नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रेम कुमार, जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और विजय कुमार चौधरी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली थी।

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, रामप्रीत पासवान, जनक राम, श्रेयशी सिंह और जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, मदन सहनी, लेसी सिंह, शीला मंडल, जयंत राज अशोक चौधरी और संजय झा के नाम की चर्चा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए