बिहार कैबिनेट विस्तारः जदयू से 6 और भाजपा कोटे से 4 मंत्री बनेंगे?, 15 जनवरी के बाद ये विधायक...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2026 15:30 IST2026-01-02T15:27:33+5:302026-01-02T15:30:20+5:30

Bihar Cabinet Expansion: खरमास को बिहार में अशुभ माना जाता है, इसलिए बड़े राजनीतिक फैसलों पर परंपरागत तौर पर ब्रेक लगा रहता है।

Bihar Cabinet Expansion 6 ministers from JDU and 4 from BJP quota Will these MLAs become ministers after January 15 | बिहार कैबिनेट विस्तारः जदयू से 6 और भाजपा कोटे से 4 मंत्री बनेंगे?, 15 जनवरी के बाद ये विधायक...

file photo

Highlightsभाजपा की ओर से भी कई नाम सियासी बाजार में तैर रहे हैं।मुख्यमंत्री के हालिया दिल्ली दौरे ने भी इन अटकलों को और हवा दी है।नीतीश कुमार के पास अब भी 10 मंत्री बनाने की संवैधानिक गुंजाइश है।

पटनाः बिहार में खरमास बाद नीतीश कैबिनेट के विस्तार की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। ऐसे में एनडीए खेमे में मंत्री पद को लेकर सरगर्मी, लॉबिंग और गणित तेज हो चुका है। विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 26 मंत्री बनाए गए थे, लेकिन भाजपा नेता नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उनके इस्तीफे से मंत्रिमंडल की संख्या घटकर 25 रह गई है। विधानसभा में विधायकों की संख्या के लिहाज से मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यानी नीतीश कुमार के पास अब भी 10 मंत्री बनाने की संवैधानिक गुंजाइश है।

सियासी चर्चाओं के मुताबिक इनमें जदयू कोटे से 6 और भाजपा कोटे से 4 मंत्री बनाए जा सकते हैं। खरमास को बिहार में अशुभ माना जाता है, इसलिए बड़े राजनीतिक फैसलों पर परंपरागत तौर पर ब्रेक लगा रहता है। यही वजह है कि 15 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के हालिया दिल्ली दौरे ने भी इन अटकलों को और हवा दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से नीतीश कुमार की बातचीत को कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। जदयू खेमे में जिन पुराने चेहरों को पिछली बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी, वे एक बार फिर उम्मीद लगाए बैठे हैं।

जयंत राज, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, विजय मंडल और शीला कुमारी के नामों की चर्चा जोरों पर है। दावेदारों की कतार में महेश्वर हजारी सबसे आगे बताए जा रहे हैं, वहीं महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से शीला कुमारी को भी मौका मिल सकता है। हालांकि सार्वजनिक तौर पर सभी नेता यही कह रहे हैं कि फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

भाजपा की ओर से भी कई नाम सियासी बाजार में तैर रहे हैं। नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, जनक राम, संतोष सिंह, नीरज कुमार सिंह, केदार प्रसाद गुप्ता, हरि सहनी, राजू कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू, जीवेश कुमार और संजय सरागवी जैसे नेता मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

Web Title: Bihar Cabinet Expansion 6 ministers from JDU and 4 from BJP quota Will these MLAs become ministers after January 15

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे