लाइव न्यूज़ :

बिहार: सेवा से गायब रहने वाले 16 डॉक्टरों को कैबिनेट ने किया बर्खास्त, 21 अहम एजेडों पर लगी मुहर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2020 05:49 IST

ये सभी डॉक्टर पिछले कई वर्षों से सेवा से गायब थे और इसकी कोई सूचना इन्होंने विभाग को नहीं दी थी. कई बार इन डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के कारण इन पर कार्रवाई की गई.

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 21 अहम एजेंडों पर मुहर लगी. कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने 16 डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्णय भी लिया. इन 16 डॉक्टरों को बिना सूचना के कार्य से गायब रहने पर सेवा से बर्खास्त किया गया है. जिन डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई है, वह सभी डॉक्टर सदर अस्पताल, पीएचसी और एपीएचसी में तैनात थे. 

बताया जा रहा है कि ये सभी डॉक्टर पिछले कई वर्षों से सेवा से गायब थे और इसकी कोई सूचना इन्होंने विभाग को नहीं दी थी. कई बार इन डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के कारण इन पर कार्रवाई की गई. इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में यह फैसला भी लिया गया है कि अब हर साल 28 दिसंबर को स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जायेगी. बता दें कि बीते 28 दिसंबर को पटना के कंकडबाग के एक पार्क में बिहार सरकार के तरफ से अरुण जेटली की आदम कद प्रतिमा लगाई गई है, जिसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था.

वहीं, पथ निर्माण विभाग के दो महत्वपूर्ण एजेंडे पर भी बिहार कैबिनेट की मुहर लगी. पटना से राजगीर की दूरी को कम के लिए नूरसराय से सिलाव तक 22 किलोमीटर लम्बी सड़क बनाने को स्वीकृति दी गई. इसके लिए 236 करोड़ 65 लाख 58 हजार की राशि मंजूर की गई.

वहीं पटना के आर ब्लॉक से दीघा तक बन रहे फोर लेन सड़क के विस्तारीकरण के तहत अब इस सडक को जेपी सेतु तक बढा दिया गया है और इसकी कनेक्टिवीटी गंगा पथ से की गई है. इसकी लंबाई 1.3 किलोमीटर तक बढाई गई है, जिसके लिए 69 करोड 55 लाख 88 हजार की राशि स्वीकृत की गई.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के विरोध में 19 जनवरी को पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनाने का ऐलान किया है. ये मानव श्रृंखला अब तक के बने ह्यूमन चेन में सबसे बडा होगा. इसके सफल आयोजन के लिए बिहार कैबिनेट ने 19 करोड 40 लाख की राशि स्वीकृत की है. मानव श्रृंखला के लगने वाली राशि को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?