लाइव न्यूज़ :

BJP प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर FIR दर्ज, तेजस्वी बोले- मोदी और नीतीश के लिए शर्मनाक

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 11, 2018 12:17 IST

बिहार उपचुनाव: अररिया लोकसभा और भभुआ व जहानाबाद विधानसभा सीटों पर रविवार को वोटिंग हो रहे हैं।

Open in App

पटना, 11 मार्च;  बिहार की अररिया लोकसभा और भभुआ व जहानाबाद विधानसभा सीटों पर रविवार को वोटिंग हो रहे हैं। वोटिंग सुबर 7 बजे से शाम 5 बजे तक है। बिहार की राजनीति इस उपचुनाव का खासा असर देखने को मिलेगा। लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद आरजेडी के नेता के तौर पर तेजस्वी यादव के लिए ये बेहद अहम चुनाव है। ऐसे में BJP प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज  हुआ है। जिसपर बयानबाजी शुरू होने लगा है। अररिया के नरपतगंज में चुनाव प्रचार के दौरान नित्यानंद राय ने  राजद प्रत्याशी सरफराज आलम पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो  यह पूरा इलाका आईएसआई का गढ़ बन जाएगा। इसी बयान पर  तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अररिया बिहार का के 38 जिलों में से एक जिला है। जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी मिलकर चला रहे हैं। तो इसका तो साफ-साफ मतलब यही होता है कि पूरा बिहार आईएसआई का हब है। अगर सच में ऐसा होता है कि पूरा बिहार आईएसआई का हब बन जाएगा, तो यह बीजेपी और मोदी के लिए यह बहुत शर्मनाक बात होगी।' वहीं, इस मामले पर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने राय ने कहा है कि ऐसे बयान बीजेपी की हार का परिचायक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी हार साफ दिख रही है, इसलिए वह ऐसे बेतूके बयान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- LIVE: अररिया लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, बढ़ी लालू-तेजस्वी-नीतीश-सुशील मोदी के माथे की शिकन

गौरतलब है कि बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के लिए चुनाव प्रचार करते वक्त नित्यानंद राय ने कहा था कि अगर अररिया से आरजेडी प्रत्याशी सरफराज आलम गलती से जीत जाएंगे तो यह पूरा आईएसआई का हब बन जाएगा। लेकिन बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह जीतेंगे तो पूरे इलाके में दूध की नदियां बहेंगी। नित्यानंद राय पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नरपतगंज के सर्किल ऑफिसर निशांत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद चुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर कड़ी टक्कर आरजेडी के सरफराज आलम और बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह में है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारउपचुनाव 2018उपचुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos