लाइव न्यूज़ :

Bihar Bypoll Results: कांग्रेस के साथ चिराग पासवान उपचुनाव में लड़ाई से बाहर, जीतन राम मांझी ने कसा तंज, कहा-“मांझी ही बेड़ा पार लगाएगा"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2021 20:33 IST

Bihar Bypoll Results: नीतीश की पार्टी जदयू ने बिहार की दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है. दरभंगा की कुशेश्वरस्थान और मुंगेर की तारापुर सीट पर राजद प्रत्याशियों को हराकर जदयू ने यह जीत दर्ज की है.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था.कांग्रेस और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) कहीं लड़ाई में ही नहीं रही.कुशेश्वरस्थान सीट पर अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी.

पटनाः बिहार में विधानसभा के दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में एक ओर जहां कांग्रेस लूट गई, वहीं, चिराग पासवान के किस्मत ने भी साथ नहीं दिया. लोजपा(रामविलास) ने दोनों सीटों पर ताल ठोकी थी.

इस बार कांग्रेस राजद से अलग होकर चुनाव लड़ी थी. लेकिन इन दोनों दलों के उम्मीदवारों की स्थिति बेहद की खराब रही. नीतीश की पार्टी जदयू ने बिहार की दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है. दरभंगा की कुशेश्वरस्थान और मुंगेर की तारापुर सीट पर राजद प्रत्याशियों को हराकर जदयू ने यह जीत दर्ज की है.

चुनाव से ठीक पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बिहार आने और प्रचार में उतरने से चुनाव नीतीश के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था. लेकिन जदयू ने एक बार फिर से इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है. जबकि चुनाव में तीसरा केन्द्र बिन्दु बनने उतरी कांग्रेस और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) कहीं लड़ाई में ही नहीं रही.

इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कुशेश्वरस्थान सीट पर अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. वहीं चिराग पासवान ने भी खूब पसीना बहाया था. लेकिन मतदाताओं ने इन दोनों पर विश्वास नहीं किया. 

वहीं, जीत की घोषणा होते ही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लालू और तेजस्वी को पर निशाना साधते हुए लिखा कि कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू की शानदार जीत सूबे के गरीबों की जीत है, विकास की जीत है, सुशासन की जीत है.

लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी सिर्फ मुसहर को टिकट देकर आप अब ना तो उन्हें ठग सकते हैं ना ही बरगला सकते हैं. अब तो आप लोगों के समझ आ गया होगा कि मुसहर किसके साथ हैं? मांझी ने देश के तमाम मांझी, भुईयां व सदा को बधाई दी है. इस जीत ने बता दिया कि कौन किसके साथ है. इसे कहते हैं मांझी की ताकत. वो कहतें हैं ना “मांझी ही बेड़ा पार लगाएगा".

टॅग्स :उपचुनावजीतन राम मांझीतेजस्वी यादवबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील