लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनावः कुढ़नी में मिली करारी हार के बाद बुरी तरह घिरे नीतीश कुमार, राजद ने की इस्तीफे की मांग, जदयू ने दिया ये जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2022 14:36 IST

कुढ़नी चुनाव में हार के लिए चौतरफ दवाब झेल रही जदयू के नेता भी पलटवार करते नजर आ रहें हैं। जदयू प्रवक्ता सुनील कुमार राजद के पूर्व विधायक अनिल सहनी को नसीहत देते हुए कहा कि वे क्या बोलते हैं। यह उनकी निजी राय है। उनका बयान राजद का आधिकारिक बयान नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसहयोगी दल कांग्रेस, हम और राजद के नेता भी उनपर तंज कसते हुए कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। राजद के पूर्व विधायक अनिल सहनी ने कहा है कि यह महागठबंधन की हार नहीं बल्कि अकेले जदयू और नीतीश की हार है।अनिल सहनी ने कहा कि कुढ़नी में हार के बाद नीतीश कुमार को नैतिकता कर आधार पर जल्द इस्तीफा देनी चाहिए।

पटनाः बिहार में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौतरफा घिरते जा रहे हैं। विपक्षी दल भाजपा के साथ ही अब महागठबंधन में सहयोगी दल कांग्रेस, हम और राजद के नेता भी उनपर तंज कसते हुए कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। इसबीच, राजद के पूर्व विधायक अनिल सहनी ने कहा है कि यह महागठबंधन की हार नहीं बल्कि अकेले जदयू और नीतीश की हार है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी छोड़ दें और इस पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। 

अनिल सहनी ने कहा कि कुढ़नी में हार के बाद नीतीश कुमार को नैतिकता कर आधार पर जल्द इस्तीफा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों की सीट अपने पास ले लिया और अपने सिंडिकेट के माध्यम से उम्मीदवार उतारा। नीतीश को सोचना चाहिए था कि राजद के लिए यह सीट कितनी महत्वपूर्ण थी। कुढ़नी के अति पिछड़ा समाज ने अति पिछड़ा को अपना प्रतिनिधि चुना है और नीतीश कुमार से अति पिछड़ा वोट अलग हो गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश को अब जनता पहचान गई है। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने शराबबंदी कानून को कुढ़नी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था। जबकि हम नेता दानिश रिजवान ने महागठबंधन में कॉर्डिनेशन कमिटि बनाने की मांग फिर से कर दी है। वहीं, वामपंथी नेता पहले से ही नीतीश कुमार की पुलिस एवं अन्य विभाग के अधिकारियों पर मनमाने तरीके से काम करने की शिकायत कर चुके हैं। 

उधर, कुढ़नी चुनाव में हार के लिए चौतरफ दवाब झेल रही जदयू के नेता भी पलटवार करते नजर आ रहें हैं। जदयू प्रवक्ता सुनील कुमार राजद के पूर्व विधायक अनिल सहनी को नसीहत देते हुए कहा कि वे क्या बोलते हैं। यह उनकी निजी राय है। उनका बयान राजद का आधिकारिक बयान नहीं है। कुढ़नी हार की समीक्षा होगी। हर मुद्दे पर चर्चा होगी या फिर कहां चूक हुई है, इसमें किसकी गलती है। इस पर चर्चा की जाएगी। सहयोगी दलों के कोर्डिनेशन कमेटी की मांग को लेकर भी जदयू ने शीर्ष नेतृत्व का फैसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर हमारे शीर्ष नेता ही पहल कर सकते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?