लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनावः नीतीश कुमार अपने दम पर 1000 वोट ही दिलवा पाएं, सांसद चिराग पासवान ने सीएम पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2022 16:09 IST

बिहारः चिराग पासवान ने कहा कि मोकामा में 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह को करीब 78 हजार वोट मिले थे। उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी को 79 हजार के करीब वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देआज की तारीख में कम से कम नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे हैं।बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आरक्षण की सीमा में बढ़ोतरी को लेकर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते क्या है और करते क्या है?जातीय जनगणना को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार गए थे, प्रधानमंत्री से मिलने।

पटनाः लोजपा(रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने बिहार उपचुनाव में आएं परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि मुझे नहीं पता भाजपा को कितना वोट आता नहीं आता, लेकिन नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता यह बताएं कि क्या महागठबंधन को उतना वोट मिला है जितना मिलना चाहिए था?

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी मात्र अपने दम पर 1000 वोट ही दिलवा पाएं हैं। ऐसे में यह दर्शाता है कि आज की तारीख में कम से कम नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे हैं। नीतीश कुमार पूरी तरह से अपना जनाधार खो चुके हैं। चिराग पासवान ने कहा कि मोकामा में 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह को करीब 78 हजार वोट मिले थे।

हाल ही में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी को 79 हजार के करीब वोट मिले। यानी कि राजद के वोटों में एक हजार की ही बढ़ोतरी हुई। उन्होंने नीतीश कुमार से पूछा कि मोकामा में उनके वोट कहां गए, ये बताएं। आज की तारीख में नीतीश कुमार फैक्टर नहीं रहे हैं और मोकामा में राजद की विजय व्यक्तिगत तौर पर अनंत सिंह की जीत थी।

इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) कुढ़नी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वह एनडीए प्रत्याशी के साथ हैं। भाजपा जिसे टिकट देगी लोजपा (रामविलास) उसका समर्थन करेगी। इसके आलावा जब चिराग से ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस को लेकर हम लोग शुरू से कह रहे थे कि ऐसे लोग जो सवर्ण समाज से आते हैं और आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं तो उनको आरक्षण मिलना चाहिए।

इसको लेकर शुरू से ही हमारे नेता रामविलास पासवान और हमारी पार्टी ने इसका समर्थन किया है। हम लोग हमेशा संदेश जता रहे थे कि कहीं ना कहीं कोर्ट कचहरी के मामले में इस आरक्षण को उलझाया जाएगा। इस मामले को लेकर कल बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आरक्षण की सीमा में बढ़ोतरी को लेकर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते क्या है और करते क्या है?

उनकी कार्यशैली में हमेशा मतभेद देखने को मिला है। बिहार में आपकी सरकार है आपका राज है, इसलिए आपको जो करना है वो करें। वहीं, जातीय जनगणना को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार गए थे, प्रधानमंत्री से मिलने। लेकिन आप बिहार में तो करवाइए आपकी ही सरकार है। अगर आप इस विषय को इतना मानते हैं तो बिहार में करके दिखाइए पहले हम लोग समर्थन करेंगे। 

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?