लाइव न्यूज़ :

Bihar Bridge Collapses: 20000000 रुपये की लागत, 10 दिन पहले ही पुल की ढलाई!, 18 जून से लेकर अभी तक 20 पुल धाराशायी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2024 15:21 IST

Bihar Bridge Collapses: गंगा नदी पर मतलूधार में लगभग दो करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हो रहा था। ढलाई के 10 दिन बाद ही पुल गिरने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है।

Open in App
ठळक मुद्देकटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र में बकिया सुखाय पंचायत का है।नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा है। प्रोजेक्ट को वर्ष 2023 में ही पूरा हो जाना था।

Bihar Bridge Collapses: बिहार में लगातार एक के बाद एक पुल गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक महीने के अंदर प्रदेश में डेढ़ दर्जन से अधिक पुलों ने जल समाधि ले ली है। वहीं जारी क्रम में एक बार फिर निर्माणाधीन पुल के धराशायी होने से बवाल मच गया है। इस पुल की ढलाई 10 दिन पहले होने की बात बताई जा रही है। पुल का निर्माण करीब दो करोड़ की लागत से हो रहा था। वहीं पुल के गिर जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। अब ताजा मामला कटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र में बकिया सुखाय पंचायत का है।

जहां गंगा नदी पर मतलूधार में लगभग दो करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हो रहा था। ढलाई के 10 दिन बाद ही पुल गिरने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है। वहीं इस मामले में अधिकारी मौन हैं। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा से इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि इस बात की अब तक उनके पास आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा है। इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2023 में ही पूरा हो जाना था। लेकिन बाद में इसका डेडलाइन 24 जुलाई 2024 कर दिया गया था। इस सड़क और पुल के बन जाने से बकिया सुखाय के लोगों को काफी सहूलियत होने वाली थी। लेकिन यह प्रोजेक्ट अब बाढ़ की भेंट चढ़ चुका है।

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत बन रही सड़क कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। जबकि पुल का एक पाया पानी में धंस गया है। बता दें कि कुल 6 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट में 2 पुलिया का निर्माण होना था, जिसकी लागत करीब 2 करोड़ 40 लाख थी, जबकि अन्य राशि से सड़क का निर्माण होना था। उल्लेखनीय है कि बिहार में इस तरह के हादसे कई सालों से लगातार हो रहे हैं।

सरकारें बदलती रहीं मगर पुल गिरने की घटनाएं लगातार सामने आती रहीं। चाहे जदयू-राजद की सरकार हो या जदयू-भाजपा की सरकार। यह सिलसिला लगातार जारी रहता है। पुल गिरने का सिलसिला 18 जून से शुरू हुआ था। 18 जून को अररिया में पुल धराशायी हो गया था।

जिसके बाद 22 जून को सीवान में, 23 जून को मोतिहारी में, 27 जून को किशनगंज, 28 जून को मधुबनी, 30 जून को किशनगंज, 3 जुलाई को सिवान और सीतामढ़ी के पुल धाराशायी हो गए। सारण में तो 12 घंटे के अंदर 3 पुलों ने जल समाधि ले लिया। फिर किशनगंज जिले में कई पुल धाराशायी हो गए। अब कटिहार ने भी अपना खाता खोल लिया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव