लाइव न्यूज़ :

Bihar Bridge Collapse: 20000 लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूटा, तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में पुल धराशायी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2024 15:44 IST

Bihar Bridge Collapse Assembly Raghopur: पुल गिरने के कारण राघोपुर प्रखंड मुख्यालय से राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के करीब एक दर्जन वार्ड का संपर्क टूट गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्थानीय लोगों के अनुसार पुल शुक्रवार की रात्रि करीब 11:00 बजे गिरा है।20 साल पहले बने ईंट का पुल गंगा नदी के पानी के तेज बहाव के कारण ध्वस्त हो गया।करीब 20000 आबादी मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है।

Bihar Bridge Collapse Assembly Raghopur: बिहार में पुलों के धराशायी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं ना कहीं से पुलों के जल समाधि लेने की खबरें आती रहती हैं। इसी कड़ी में अब बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में पुल के धराशायी होने की बात सामने आई है। राघोपुर स्थित पश्चिमी पंचायत कंबल सिंह-संभल सिंह प्लस टू विद्यालय के नजदीक करीब 20 साल पहले ईट का दिवार से बना पुल धराशायी हो जाने से करीब 20000 आबादी मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 साल पहले बने ईंट का पुल गंगा नदी के पानी के तेज बहाव के कारण ध्वस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल शुक्रवार की रात्रि करीब 11:00 बजे गिरा है।

पुल गिरने के कारण राघोपुर प्रखंड मुख्यालय से राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के करीब एक दर्जन वार्ड का संपर्क टूट गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका था। पुल पर फिलहाल भारी वाहन रोक लगा दिया गया था। जबकि पैदल साइकिल मोटरसाइकिल सवार पुल से आते जाते थे।

स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कई बार स्थानीय विधायक तेजस्वी यादव से इसे बनवाने का अनुरोध किया था। लेकिन तेजस्वी यादव से केवल आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल पाया। अब पुल के धराशायी हो जाने के कारण करीब दो पंचायत के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है।

लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बाढ़ के पानी में किसी तरह लोग जान जोखिम में डालकर एक स्थान से दूसरे स्थान आ जा सकेंगे। बता दें बिहार में पुल गिरने का सिलसिला 18 जून से शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील