लाइव न्यूज़ :

Bihar Bridge Collapse: पुल ध्वस्त पर वाकयुद्ध, तेजस्वी यादव बोले- सिर्फ 18 महीने छोड़ दिए जाएं तो विभाग जदयू के पास रहा, 8 माह तो पैसा लाने में लगा...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2024 15:09 IST

Bihar Bridge Collapse: तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पुल गिर रहा है, पेपर लीक हो रहे हैं। बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा कि बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं। पेपर लीक हो रहा है।यह सब डबल इंजन की सरकार में हो रहा है जो भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है। अब तक तो हम लोगों ने सिर्फ पुल पास किया था।

Bihar Bridge Collapse:बिहार में लगातार पुलों के ध्वस्त होने को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल जदयू और भाजपा के द्वारा राजद को दोषी करार दिया जा रहा है तो दूसरी राजद ने इसका ठीकरा जदयू पर फोड़ा है। राजद के स्थापना दिवस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम लोग जब सरकार में थे तब सिर्फ टेंडर फाइनल हुआ था। लेकिन जो लोग पिछले 18 साल से सरकार में हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि किस प्रकार का काम हुआ है कि आए दिन पुल गिर रहे हैं? तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं। पेपर लीक हो रहा है।

यह सब डबल इंजन की सरकार में हो रहा है जो भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से लेकर अब तक ग्रामीण कार्य विभाग सिर्फ 18 महीने छोड़ दिए जाएं तो जदयू के पास ही रहा है। 6 से 8 महीने तो विभाग में पैसा लाने में ही लग गए। अब तक तो हम लोगों ने सिर्फ पुल पास किया था।

वो पुल या तो बनने शुरू हुए होंगे या टेंडर की प्रक्रिया चल रही होगी। लेकिन 18 महीने के अलावा 17-18 साल तक यह विभाग जदयू के पास रहा। जो पुल गिर रहे हैं वह जदयू के समय का ही है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पुल गिर रहा है, पेपर लीक हो रहे हैं। बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं।

भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। ऐसी डबल इंजन की सरकार जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह कुछ नहीं बोल रही है और ना ही पुलों के गिरने की कोई जिम्मेवारी लेने को तैयार है। देखो गजब खेल, “डबल इंजन सरकार का” एक इंजन भ्रष्टाचार में तो दूसरा अपराध में लगा हुआ है।

तेजस्वी ने कहा कि जो लोग पेपर लीक करवा रहे हैं, जिन लोगों ने बेरोजगारी बढ़ाई है, जिन लोगों ने गरीबी बढ़ाई है, जिन लोगों ने महंगाई बढ़ाई और जिन लोगों के कार्यकाल में पुल गिरा आने वाले समय में बिहार की जनता इनको सत्ता में लौटने नहीं देगी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?