लाइव न्यूज़ :

Bihar Bridge Collapse: बधाई हो पीएम मोदी और सीएम नीतीश! 9 दिन में 5 पुल, बिहार में डबल इंजन सरकार, तेजस्वी यादव का तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2024 15:55 IST

Bihar Bridge Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 6 दलों वाली डबल इंजन धारी एनडीए सरकार ने बिहारवासियों को 9 दिन में 5 पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमयी उज्जवल शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Open in App
ठळक मुद्दे ईमानदार लोग “भ्रष्टाचार” न कह कर “शिष्टाचार” कह रहे हैं।सत्यवादी एवं अविनाशी नेता इन सुशासनी कारनामों पर मुँह क्यों नहीं खोलते?पुलों के जल समाधि लेने पर विपक्षी नेता इस्तीफा दें।

Bihar Bridge Collapse: बिहार में लगातार एक के बाद एक पुल गिर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अनोखे अंदाज में निशाना साधा है। उन्होंने बिहार में महज 9 दिन में 5 पुल गिरने को लेकर डबल इंजन सरकार को बधाई दी। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि बधाई हो! बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से महज 9 दिन में केवल और केवल 5 पुल ही गिरे हैं। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 6 दलों वाली डबल इंजन धारी एनडीए सरकार ने बिहारवासियों को 9 दिन में 5 पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमयी उज्जवल शुभकामनाएं प्रेषित की है।

इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि पुलों के गिरने से जनता के स्वाहा हो रहे हजारों करोड़ को स्वघोषित ईमानदार लोग “भ्रष्टाचार” न कह कर “शिष्टाचार” कह रहे हैं। विपक्षियों को भ्रष्टाचार का नारंगी प्रमाण पत्र बांटने वाले तथा पक्षकारिता की पत्रकारिता में पृथ्वी और आकाश की सभी रैंकिंग में नंबर-1 विश्व विजेता गोदी मीडिया द्वारा प्रमाणित सत्यवादी एवं अविनाशी नेता इन सुशासनी कारनामों पर मुँह क्यों नहीं खोलते? पुलों के जल समाधि लेने पर विपक्षी नेता इस्तीफा दें। बता दें कि, बिहार में मात्र 9 दिन 5 पुल जल समाधि ले लिए हैं।

बीते 18 जुलाई को पड़ोसी जिले अररिया में एक पुल उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो गया था। इससे उसके निर्माण कार्य पर जमकर सवाल उठे। इसके बाद 23 जून को पश्चिम चंपारण जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया था।

22 जून को सीवान के महराजगंज में भी ऐसा ही हादसा हुआ और एक छोटा पुल गंडक नहर में समा गया। 27 जून को किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड स्थित बांसबड़ी गांव के पास श्रवण चौक में नदी पर बना एक पुल बाढ़ के पानी में धंस गया। वहीं बीते दिन मधुबनी जिले में एक निर्माणाधीन पुल जल में समा गया।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’