लाइव न्यूज़ :

Bihar BPSC Exam Protest: सड़क पर खान सर?, 70वीं बीपीएससी संयुक्त पीटी परीक्षा को लेकर प्रदर्शन और हल्ला बोल, पिछले 62 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2025 17:23 IST

Bihar BPSC Exam Protest: बीपीएससी परीक्षा को दोबारा कराने के लिए अभ्यर्थी पिछले 62 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar BPSC Exam Protest: केस जीतने का पूरा भरोसा है। Bihar BPSC Exam Protest: परीक्षा में धांधली का एक वीडियो भी है।Bihar BPSC Exam Protest: गुंडा मवाली नहीं है, हमें पुलिस नहीं रोकेगी।

पटनाः 70वीं बीपीएससी संयुक्त पीटी परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर एक बार फिर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरे। छात्रों के समर्थन में एक बार फिर से कोचिंग संचालक खान सर भी सड़क पर उतरे। उनके साथ हजारों की संख्या में रहे छात्र सड़कों उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। छात्रों के साथ गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचकर खान सर ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके पास कई सबूत है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास परीक्षा में धांधली का एक वीडियो भी है।

उन्होंने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय जाने की बात कही है और उन्हें केस जीतने का पूरा भरोसा है। खान सर ने पुलिस-प्रशासन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि व्यापक पैमाने पर धांधली हुई है, इसलिए वे सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकार को पुनर्परीक्षा कराना पड़ेगा। ये सरकार के हित में भी है। बहुत बड़े पैमाने पर धांधली हुई है वरना हम लोग यहां नहीं होते।

हम लोग कोई गुंडा मवाली नहीं है इसलिए हमें पुलिस नहीं रोकेगी। बच्चों के लिए जो करना पड़े हम वो करेंगे। सरकार अगर नहीं सुनेगी तो हम सड़कों पर उतरेंगे ही। हम सिर्फ बच्चों की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि खान सर ने 10 फरवरी को भी सरकार को चेतावनी दिया था। उन्होंने कहा था कि हम बच्चों के भविष्य से किसी को खेलने नहीं देगें।

छह महीने के बाद तो सरकार की भी परीक्षा होगी। अगर समय रहते छात्रों के हितों में फैसला नहीं हुआ तो चुनाव के समय इसका असर दिखेगा। उस दौरान खान सर ने कहा था कि मुझे पूरा विश्वास है कि बहुत जल्द इस मुद्दे पर फैसला होगा। हमें अदालत पर भी पूरा भरोसा है। अदालत से कभी अन्याय नहीं होगा। हम लोग के पक्ष में ही फैसला आएगा। पुनर्परीक्षा की मांग पूरी तरह से जायज है।

उधर, छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जदयू कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दरअसल, जदयू कार्यालय में आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि पर कर्पूरी परिचर्चा का आयोजन किया गया था। वहीं इसी आयोजन को लेकर सभी नेता कार्यालय में मौजूद थे। बता दें कि बीपीएससी परीक्षा को दोबारा कराने के लिए अभ्यर्थी पिछले 62 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर