लाइव न्यूज़ :

Bihar BPSC 70th Prelims: क्यों 70वीं सिविल सेवा परीक्षा के विरोध में उतरे अभ्यर्थी?, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर अभ्यर्थियों पर लाठी चटकायी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2024 17:37 IST

Bihar BPSC 70th Prelims: धीरे-धीरे बवाल बढ़ा और पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठचार्ज कर दिया। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर अभ्यर्थियों पर लाठी चटकायी।

Open in App
ठळक मुद्देअभ्यर्थियों और पुलिस के बीच पहले तो धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। लाठीचार्ज की इस घटना के दौरान कई अभ्यर्थियों को चोट लगी है।अभ्यर्थी काफी आक्रोशित हैं और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी कार्यालय के बाहर 70वीं सिविल सेवा परीक्षा के विरोध में उतरे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। दरअसल, 70वीं बीपीएससी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में शुक्रवार को बीपीएससी अभ्यर्थी पटना में गोलबंद हो कर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बेली रोड के पास काफी संख्या में जुटे अभ्यर्थी अध्यक्ष से मिलने बीपीएससी ऑफिस जा रहे थे। पटना पुलिस ने अभ्यर्थियों को बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की। जिसके बाद अभ्यर्थी और अधिक आक्रोशित हो गए और जबर्दस्ती आगे बढ़ने लगे। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच पहले तो धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। फिर धीरे-धीरे बवाल बढ़ा और पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठचार्ज कर दिया। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर अभ्यर्थियों पर लाठी चटकायी।

लाठीचार्ज की इस घटना के दौरान कई अभ्यर्थियों को चोट लगी है। दिलीप नाम के युवक अधिक घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घटना से नाराज अभ्यर्थी पुलिस और बीपीएससी के खिलाफ जमकर अपना विरोध जता रहे हैं। लाठीचार्ज की घटना के बाद से अभ्यर्थी काफी आक्रोशित हैं और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होना चाहिए। उन लोगों ने वन शिफ्ट-वन पेपर की मांग की है। इससे पहले बीपीएससी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर पर कहा था कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। कुछ लोग आयोग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

परीक्षा में प्रश्नों के चार सेट का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी सेट अलग-अलग होंगे। इनके रंग भी अलग-अलग होंगे। हालांकि, परीक्षा में किसी एक ही सेट को यूज किया जाएगा। दरअसल, 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग के लिए  13 दिसंबर को राज्य के 925 सेंटर्स पर परीक्षा होगा। इसमें 4 लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

एक वर्ग की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि इस बार बीपीएससी ने परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने की योजना बनाई है। इस बात को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी जा रही थी। ऐसे में बीपीएससी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष