लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Boards Results 2018: मई के पहले सप्ताह में आ सकते हैं बिहार बोर्ड के 10वीं (मैट्रिक)/12वीं के रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: April 14, 2018 13:57 IST

BSEB Bihar Boards Results 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं (मैट्रकि)और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Open in App

पटना, 13 अप्रैल: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं (मैट्रकि)और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ताजा खबरों के मुताबिक कांपियों की जांच पूरी कर ली गई है। इससे पहले खबर आ रही थी कि परीक्षा की कॉपियां जांचने में देरी हुई, जिसके चलते अप्रैल तक रिजल्ट जारी होने की कोई उम्मीद दिख रही थी। हालांकि बिहार बोर्ड ने  (BSEB) की 10वीं (मैट्रकि)और 12वीं (इंटरमीडिएट) के रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।   

इन तारीखों में कराई गई परीक्षा

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया को बताया था कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल अंतिम सप्ताह या फिर मई के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके बाद मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

इस बार नकल पर कसा गया शिकंजा

आपको बता दें बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में 985 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया था। छह फरवरी से 16 फरवरी तक चली परीक्षा में राज्यभर से 985 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया। सबसे अधिक 104 परीक्षार्थी गया जिले से निष्कासित किए गए। इस दौरान 24 फर्जी परीक्षार्थियों को भी पकड़ा गया था और तीन पर्यवेक्षकों पर भी नकल करवाने में शामिल होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। परीक्षा में राज्यभर से 12,07,986 छात्र-छात्राएं शामिल होने थे, लेकिन नकल को लेकर हुई सख्ती के चलते लगभग 24,000 परीक्षार्थी नदारद रहे।

ऐसे देखें परिणाम

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट