लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Class 12th Result: साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स में टॉपर को एक लाख रुपए और लैपटॉप, यहां देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2023 16:01 IST

Bihar Board Class 12th Result: बिहार बोर्ड देश का ऐसा बोर्ड है, जो सबसे पहले बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है और नतीजे घोषित करता है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 फरवरी से 123 केंद्रों इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों की जांच हुई थी।थर्ड डिवीजन- 91 हजार 503 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।इंटर परीक्षा में इस बार 13 लाख 18 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।

Bihar Board Class 12th Result: बिहार बोर्ड का इंटरमीडिएट वर्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार को शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने जारी कर दिया। इस मौके पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही बिहार बोर्ड ने लगातार पांचवीं बार देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट रिजल्ट को जारी किया है।

इस बार 85.5 फीसदी छात्राएं और 82.01 फीसदी छात्र सफल हुए, यानी इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस बार 673023 छात्र और 631563 छात्राएं सम्मिलित हुई थीं। इनमें से 551960 छात्र और 539988 छात्राएं सफल हुईं। संकाय के तौर पर इंटर रिजल्ट आकड़ों को देखें तो आर्ट्स में 84.33 फीसदी छात्राएं और 80.16 फीसदी छात्र पास हुईं।

इसी प्रकार, कॉमर्स में 96.39 फीसदी छात्राएं और 92.65 फीसदी छात्र पास हुए। साइंस की बात करें तो 86.98 फीसदी छात्र और 82.35 फीसदी छात्राएं सफल हुईं। वहीं, वोकेशनल में 78.08 फीसदी छात्राएं और 89.87 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं इस साल टॉप 3 में तीन लड़कियां शामिल हैं। इस तरह हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

इंटर टॉपर में विज्ञान संकाय में आयुषी नंदन 474 (94.84 फीसदी) तो कॉमर्स विषय में सौम्या शर्मा और मनीष पाठक ने 475 (95 फीसदी) अंक लेकर टॉप किया है। जबकि आर्ट्स(कला) में मोहद्दिसा (95 फीसदी) के साथ परचम लहराया। फर्स्ट डिवीजन- 5 लाख 13 हजार 222, सेकंड डिवीजन- 4 लाख 87 हजार 223 और थर्ड डिवीजन- 91 हजार 503 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

बता दें कि बिहार बोर्ड देश का ऐसा बोर्ड है, जो सबसे पहले बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है और नतीजे घोषित करता है। इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य राज्यों से पहले रिजल्ट जारी करने वाला है। 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी को खत्म हुई थीं और कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 12 मार्च तक चला था। टॉपर्स वेरिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद बोर्ड ने आज दोपहर 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिया।

1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक हुई बिहार बोर्ड के इंटर परीक्षा में इस बार 13 लाख 18 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र थे। ऐसे में परीक्षा समाप्त होने के 38वें दिन परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। 24 फरवरी से 123 केंद्रों इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों की जांच हुई थी।

साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स में फर्स्ट टॉपर आने वाले को एक लाख रुपए, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। सेकेंड को 75 हजार रुपए एक लैपटॉप और ईबुक रीडर। थर्ड को 50 हजार रुपए एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। तीनों संकाय में 4 से 6 रैंक पर रहने वाले को 15 हजार रुपए और एक लैपटॉप मिलेगा।

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०२०बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी